फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: trapped in love trap, forced marriage after religion conversion

यूपी: प्रेम जाल में फांसा, जबरन धर्मपरिवर्तन करा किया निकाह, परिजन बोले राहुल बनकर बेटी से बढ़ाई नजदीकी

Fri, 18 Sep 2020 11:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 18 Sep 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
UP: trapped in love trap, forced marriage after religion conversion
निकाह - फोटो : amar ujala
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में एक और धर्मपरिवर्तन का मामला सामने आया है। मछरिया के रहने वाले प्राइवेट कर्मचारी मुख्तार अहमद (32) ने आवास विकास में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा को खुद का नाम राहुल विश्वकर्मा बताकर प्रेम जाल में फांसा। परिजनों का आरोप है कि जबरन धर्मपरिवर्तन कराकर उसका नाम मरियम फातिमा रखकर कोर्ट में निकाह कर लिया।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के बाद एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा के मजदूर पिता ने बताया कि बेटी जाजमऊ के पास एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक का कोर्स कर रही है। मछरिया के मुख्तार ने नाम बदलकर उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। पिता के अनुसार उन्हें जब मुख्तार अहमद की बेटी से जान पहचान होने का पता चला तो उन्होंने बेटी का मोबाइल अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


 

बात न हो पाने पर गुरुवार को मुख्तार उनके घर आ गया और बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। उन्होंने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली। पहुंची मुख्तार को थाने ले गई। एसआईटी में शामिल नौबस्ता थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि आरोपी का पहले पीड़ित परिवार में आना जाना था। अगर आरोपी ने झूठ बोलकर या फर्जी अभिलेख तैयार कराकर निकाह किया होगा तो कार्रवाई की जाएगी। 

बिना आईडी कैसे हो गई कोर्ट में शादी
पुलिस के अनुसार मुख्तार ने बताया कि उसने युवती से कोर्ट में शादी कर ली है। इसके सत्यापन के लिए पुलिस कोर्ट पहुंची। थाना प्रभारी के अनुसार कोर्ट में पता चला कि मुख्तार ने युवती को मरियम फातिमा दिखाकर शादी की है। परिजनों का कहना है कि बेटी की किसी दूसरे नाम से कोई आईडी नहीं है। ऐसे में आशंका है कि मुख्तार ने कोर्ट में मरियम फातिमा नाम की फर्जी आईडी लगाई होगी। 

एक और युवती से कर चुका शादी
पिता ने बताया कि मुख्तार के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह करीब दो साल पहले एक और हिंदू समुदाय की युवती से शादी कर चुका है। उस महिला की एक बेटी भी है। मुख्तार ने बताया कि वह पहली पत्नी को तलाक दे चुका है। पिता के अनुसार इस बात का पता उनकी बेटी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed