फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Three women's caught bus steering, Agra's Sonu used to run private bus earlier too

कानपुर: तीन महिलाओं ने थामी बस की स्टीयरिंग, आगरा की सोनू पहले भी चलाती थीं प्राइवेट बस

Thu, 11 Mar 2021 08:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 11 Mar 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
UP: Three women's caught bus steering, Agra's Sonu used to run private bus earlier too
बस चलाती महिलाएं - फोटो : amar ujala
कानपुर में विकास नगर स्थित मॉडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में चल रहे महिला ड्राइवर प्रशिक्षण कोर्स के तीन दिनों में ही तीन महिलाओं ने बस की स्टीयरिंग थाम ली। इनमें एक आगरा की सोनू पहले भी प्राइवेट बस चलाती रहीं हैं।
विज्ञापन


वहीं दूसरी आगरा की ही अमिता जैन टैक्सी ड्राइवर रहीं हैं। गाजियाबाद की वेद कुमारी के पास भी चार साल पुराना लाइट वाहनों का डीएल है। इन्हें सिखाने के लिए साथ में अनुभवी ड्राइवर भी रहे। इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य एसपी सिंह ने बताया कि वह इन महिलाओं और लड़कियों को चयन प्रक्रिया के समय से प्रोत्साहित कर रहे थे।
विज्ञापन


तीन ने प्रशिक्षण के दौरान बस चलाकर अपनी दक्षता दिखाई है। बाकी ने भी कार से ट्रेनिंग में अच्छा  प्रदर्शन किया। सात माह के इस प्रशिक्षण में 34 दिन क्लासेज और परिसर में प्रैक्टिकल कराया जाएगा। इसके बाद सिर्फ प्रैक्टिकल ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 के बैच में एक ने छोड़ी ट्रेनिंग
आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिन 27 लड़कियों के बैच ने प्रशिक्षण की शुरुआत की थी। उसमें 26 तो प्रशिक्षण ले रही हैं लेकिन फर्रुखाबाद की लड़की नाज फातिमा ने ट्रेनिंग छोड़ दी। उसने अपने न आने का कारण सामाजिक बंदिश बताया है। उसका कहना है कि वह परिवार के लिए एक हुनर सीखना चाहती थी लेकिन चयन के बाद भी मुमकिन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed