{"_id":"5fa450ba8ebc3e9b7a5c0144","slug":"up-technical-flaws-in-ahmedabad-flight-aircraft-stopped-on-runway-at-chakeri-airport-stopped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अहमदाबाद फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, चकेरी एयरपोर्ट पर रनवे पर दौड़ते जहाज को रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अहमदाबाद फ्लाइट में आई तकनीकी खामी, चकेरी एयरपोर्ट पर रनवे पर दौड़ते जहाज को रोका गया
Fri, 06 Nov 2020 01:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
कानपुर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने के लिए एप्रन से निकले हवाई जहाज में तकनीकी खामी आ गई। इसके चलते विमान को रोक लिया गया। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी सूचना दी। फ्लाइट को आउट साइड रनवे से वापस एप्रन में लाया गया।
तकनीकी खामी दूर करने के बाद करीब तीन घंटे देरी से जहाज ने उड़ान भरी। तब तक सभी 61 यात्री फ्लाइट में ही बैठे रहे। गुरुवार दोपहर करीब 1:42 बजे फ्लाइट एप्रन से निकली। एक मिनट बाद आउट साइड रनवे पर फ्लाइट ने जैसे ही स्पीड पकड़ी, इंजन से आवाज आने लगी।

सहयोगी पायलट की सूचना पर मुख्य पायलट ने फ्लाइट को रनवे पर ही रोककर सूचना दी। इस बीच मुंबई की फ्लाइट भी चकेरी एयरपोर्ट पर उतर गई। इसके जाने के बाद जब रनवे खाली हुआ तब अहमदाबाद फ्लाइट को एप्रन में लाया गया। इसमें करीब दो घंटे लग गए।
करीब एक घंटे बाद दो इंजीनियरों की टीम ने खामी को दूर कर शाम साढ़े चार बजे विमान को फिट घोषित किया। शाम 4:40 बजे फ्लाइट ने उड़ान भरी। कनेक्टिंग फ्लाइट छूटने का डर अहमदाबाद की फ्लाइट से उड़ान भरने वाले तमाम यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़कर अहमदाबाद से दूसरे शहरों को जाने वाले थे।
यहीं पर तीन घंटे की देरी होने पर उन्हें आगे की फ्लाइट छूटने की चिंता सताने लगी। यात्रियों ने विमानन कंपनी और एयरपोर्ट अधिकारियों से शिकायत की है कि यह कमी कंपनी की तरफ से थी, लिहाजा उन्हें अहमदाबाद से दूसरी कनेक्टिंग फ्लाइट से संबंधित शहरों को भेजा जाए।