फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP T 20 League begins today, Tiger Shroffs dance Tadka, Amisha will sparkle, read full details of the ceremony

यूपी टी-20 लीग का शुभारंभ आज: टाइगर श्रॉफ का डांस तड़का...अमीषा बिखेरेंगी जलवा, पढ़ें सेरेमनी की पूरी डिटेल्स

Wed, 30 Aug 2023 11:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Aug 2023 11:21 AM IST
सार

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 6, गेट नंबर 10, गेट नंबर 1-ए और गेट नंबर 11-ए से होगी। 100 रुपये के टिकट वाले दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 6 से होगी।

विज्ञापन
UP T 20 League begins today, Tiger Shroffs dance Tadka, Amisha will sparkle, read full details of the ceremony
ग्रीन पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में यूपी टी-20 लीग का शुभारंभ आज शाम 5:30 बजे से बॉलीवुड के सितारों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा। अभिनेता टाइगर श्रॉफ, अभिनेत्री अमीषा पटेल के अलावा सिंगर मीत ब्रदर्स, गायिका खुशबू ग्रेवाल लोगों को अपने गानों से मंत्रमुग्ध करेंगी।

विज्ञापन

प्रसिद्ध एंकर मनीष पॉल कार्यक्रम का संचालन करेंगे। मंगलवार को ग्रीनपार्क के मीडिया सेंटर में लीग के चेयरमैन व प्रदेश के पूर्व डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी छह टीमों के खिलाड़ी शहर आ चुके हैं। ग्रीनपार्क में दर्शकों की एंट्री शाम को 4:30 बजे से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति शाम को 5:30 से होगी। शाम सात बजे टॉस होगा। उन्होंने कहा कि इस लीग को कराने का उद्देश्य क्रिकेट को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाना है। कई ऐसे खिलाड़ियों को भी इससे प्लेटफार्म मिलेगा जो अभी तक अपनी प्रतिभा सबके सामने नहीं ला पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवंत युवाओं का शहर है कानपुर
लोगों ने हर फ्रेंचाइजी के ओनर्स को जिम्मेदारी दे रखी है कि वह अपने जिले में क्रिकेट को लेकर सारी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि कानपुर जीवंत युवाओं का शहर है। यहां से बहुत बड़े-बड़े खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया में निकले हैं, इसलिए लीग यहां कराई जा रही है।

11 हजार टिकट बिके
यूपीसीए के सचिव अरविंद चौहान ने बताया कि मैच में चीयर गर्ल्स भी रहेंगी। चीयर्स गर्ल्स ने मंगलवार शाम को अभ्यास भी किया। उन्होंने बताया कि पहले दिन के मैच के लिए करीब 11000 टिकट बिक चुके हैं।    

इन गेट से प्रवेश कर सकेंगे दर्शक
यूपी टी-20 लीग में दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 6, गेट नंबर 10, गेट नंबर 1-ए और गेट नंबर 11-ए से होगी। 100 रुपये के टिकट वाले दर्शकों की एंट्री गेट नंबर 6 से होगी। 200 रुपये के टिकट वालों की एंट्री गेट नंबर 1-ए और गेट नंबर 11-ए से होगी। 400 रुपये के टिकट वालों की एंट्री गेट नंबर 10 से होगी।

जियो एप पर प्रसारण शाम 5 बजे से
यूपी टी-20 लीग का प्रसारण जियो एप पर होगा। इसके लिए दर्शकों को एप डाउनलोड करना होगा। सेमीफाइनल व फाइनल मैच जियो के स्पोर्ट्स 18 चैनल पर दिखाएं जाएंगे। लीग की ओपनिंग सेरेमनी व मैच का प्रसारण शाम 5 बजे से होगा। अन्य दिनों के मैच में 3:30 बजे होने वाले मैचों का प्रसारण तीन बजे से और शाम 7:30 बजे वाले सात बजे से होगा।

विजेता टीम को मिलेंगे एक करोड़
आईपीएल में विजेता टीम को खिताब जीतने पर एक करोड़ रुपये, उप विजेता टीम को पचास लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed