फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: stone fell from former MLC's mountain in Mahoba, two dead brothers buried, one dead and other injured

यूपी: महोबा में पूर्व एमएलसी के पहाड़ से गिरा पत्थर, दो सगे भाई दबे, एक की मौत दूसरा घायल

Fri, 08 Jan 2021 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
UP: stone fell from former MLC's mountain in Mahoba, two dead brothers buried, one dead and other injured
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
महोबा के कबरई क्षेत्र पहरा गांव में शुक्रवार की शाम पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह के नाम आवंटित डिगरा पहाड़ में ब्लास्ट के लिए होल करते समय दो भाइयों पर ऊपर से पत्थर गिर गए। शोर सुनकर पहुंचे साथी मजदूर एक घंटे की मशक्कत के बाद घायल को बाहर निकाल सके। दूसरे को दो घंटे बाद निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पहाड़ के पट्ठाधारक वहां पहुंचे। नाराज मजदूर भाइयों के परिजनों ने हंगामा किया। समाचार लिखे जाने तक मजदूर का शव मौके पर ही पड़ा था। पहरा गांव निवासी बच्ची लाल के बेटे चुन्नू कुशवाहा (22) और मातादीन (36) गांव में ही पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह के डिगरा पहाड़ में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन


घायल मातादीन ने बताया कि शाम को वह भाई के चुन्नू के साथ पहाड़ में ब्लास्ट के लिए नीचे होल कर रहे थे। पोकलैंड मशीन पहाड़ के ऊपर काम कर रही थी। पोकलैंड मशीन से पत्थर पहाड़ के ऊपर से नीचे गिर गए। वह और चन्नू दोनों दब गए। शोर सुनकर साथी मजदूर वहां पहुंचे। बकौल मातादीन करीब एक घंटे के बाद साथी मजदूर उसे पत्थरों के बीच से निकाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे महोबा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इधर, करीब दो घंटे बाद पत्थरों के नीचे चुन्नू को बाहर निकाला जा सका। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मृतक व घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और दहाड़े मारकर बिलख पड़े। मजदूरों व आसपास के लोगों ने उन लोगों को ढांढस बंधाकर शांत कराया। चुन्नू के पिता बच्ची लाल के मुताबिक घटना की जानकारी उन लोगों को नहीं दी गई।

घटना के करीब तीन घंटे बाद कबरई थानाप्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक विभाग का बड़ा अफसर मृतक व घायल के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचा। बच्ची लाल का आरोप है कि रात अठ बजे तक पहाड़ के आवंटी की तरफ से भी कोई नहीं पहुंचा। रात साढ़े आठ बजे तक चुन्नू का शव मौके पर पड़ा था। घायल मातादीन भी वहीं पर मौजूद था।

जिस पहाड़ में हादसा हुआ है, वह पूर्व एमएलसी जयवंत सिंह के नाम 28 मई 2020 को 10 साल के लिए आवंटित किया गया था। हादसे के बाद वहां पर खनन काम रोक दिया गया है। खनिज विभाग से जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट लेकर पट्टा निरस्त किया जाएगा। पीड़ित परिवार के तहरीर देने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सतेंद्र कुमार, डीएम महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed