{"_id":"66d35dfaa33d88b3680bd508","slug":"up-spectator-capacity-will-have-to-be-decided-in-green-park-in-seven-days-2024-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात दिन में ग्रीनपार्क में तय करनी होगी दर्शक क्षमता, 27 सितंबर से होना है भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन में ग्रीनपार्क में तय करनी होगी दर्शक क्षमता, 27 सितंबर से होना है भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच
Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:47 PM IST
सार
Kanpur News: ग्रीनपार्क स्टेडियम के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब यूपीसीए को मैच से पहले टिकटों की बिक्री के लिए सही दर्शक क्षमता की जानकारी नहीं है। 27 सितंबर से भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच होना है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभी तक दर्शक क्षमता तय नहीं हो पाई है। यूपीसीए की बैठक में आईआईटी से सर्वे के बाद दर्शक क्षमता तय कर टिकट बिक्री शुरू करने की बात कही गई है। वहीं, बीसीसीआई के नियम के अनुसार मैच के बीस दिन पहले ही टिकटों की बिक्री प्रारंभ कर देनी चाहिए। इस लिहाज से सात दिन में सर्वे कर ग्रीनपार्क में दर्शक क्षमता तय करनी होगी।
पिछले सप्ताह कमिश्नर अमित गुप्ता ने ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया था। इसमें उन्होंने जल्द से जल्द ग्रीनपार्क स्टेडियम में दर्शक क्षमता से जुड़े कार्यों को पूरा करवाने के लिए खेल विभाग और यूपीसीए को निर्देश दिए थे। वहीं, दो दिन पहले शहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ग्रीनपार्क स्टेडियम में हर प्रकार के कार्यों को टेस्ट मैच से पहले सही करवाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को हुई यूपीसीए की बैठक में ग्रीनपार्क में दर्शक क्षमता का सही आकलन करने के लिए आईआईटी से सर्वे कराने की बात तय हुई थी। अब 26 दिन बाद टेस्ट मैच होना है। इसके 20 दिन पहले यूपीसीए को ऑनलाइन टिकटों की बिक्री के लिए बीसीसीआई को दर्शक क्षमता की जानकारी देनी होगी। इस लिहाज से सात सितंबर तक हर हाल में ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता की जांच कर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

Trending Videos
सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी ऑनलाइन टिकटों की बिक्री
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मो. फहीम ने बताया कि नियमों के अनुसार टिकटों की बिक्री बीस दिन पहले शुरू करनी पड़ती है। यदि आईआईटी उससे पहले जांच रिपोर्ट देगी तो उसी के आधार पर दर्शक क्षमता तय की जाएगी। फिलहाल सितंबर के दूसरे सप्ताह से ऑनलाइन टिकटों की बिक्री और तीसरे सप्ताह से ऑफलाइन टिकटों की बिक्री प्रारंभ हो जाएगी।
नहीं पता सही दर्शक क्षमता, सभी की अलग-अलग राय
ग्रीनपार्क स्टेडियम के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब यूपीसीए को मैच से पहले टिकटों की बिक्री के लिए सही दर्शक क्षमता की जानकारी नहीं है। इससे पहले हुए टेस्ट, वनडे, समेत यूपीटी-20 लीग में भी दर्शक क्षमता पहले से पता थी। 27 सितंबर को होने वाले टेस्ट मैच के लिए दर्शक क्षमता को लेकर यूपीसीए, खेल विभाग, पीडब्लूडी की अलग-अलग राय है।