{"_id":"671e36784abbb0bfcf0b9d5b","slug":"up-special-trains-will-run-for-bhagalpur-jaynagar-secunderabad-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भागलपुर, जयनगर, सिकंदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सहूलियत के लिए की गई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भागलपुर, जयनगर, सिकंदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सहूलियत के लिए की गई व्यवस्था
Sun, 27 Oct 2024 06:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 27 Oct 2024 06:19 PM IST
सार
Kanpur News: त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। बिहार और झारखंड से काफी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। भागलपुर, जयनगर, सिकंदराबाद के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीपावली और छठ पूजा के लिए ट्रेनें पहले से ही फुल हो चुकी हैं। यात्रियों को उनके गांव, घर और रिश्तेदारों के यहां पहुंचाने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यह वाया कानपुर होकर जाएंगी। इनमें आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। दिल्ली से जयनगर जाने वाली 04034 ट्रेन 30 अक्तूबर, दो व पांच नवंबर की रात 11.45 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 6.05 बजे कानपुर आएगी।
यहां पांच मिनट रुककर रात 11 बजे जयनगर पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 04033 ट्रेन जयनगर से एक, चार, सात नवंबर की सुबह चार बजे रवाना होेगी और शाम 7.30 बजे कानपुर आएगी। यहां पांच मिनट का स्टॉपेज लेकर सुबह के तीन बजे दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से भागलपुर जाने वाली 04036 ट्रेन 30 अक्तूबर, दो व पांच नवंबर को नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6.50 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां दस मिनट का स्टॉपेज लेकर अगले दिन सुबह के 10 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 04035 ट्रेन 31 अक्तूबर, तीन व छह नवंबर को भागलपुर से दोपहर एक बजे रवाना होगी और सुबह के 5.35 बजे कानपुर सेंटर आएगी। यहां दस मिनट का स्टॉपेज लेकर सुबह 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

सिकंदराबाद से गोरखपुर जाने वाली 07175 ट्रेन 29 अक्तूबर, पांच व 12 नवंबर की रात नौ बजे सिकंदरा स्टेशन से चलेगी और अगले दिन रात 11.15 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद अगले दिन सुबह 6.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसकी रिवर्स 07176 ट्रेन 31 अक्तूबर, सात व 14 नवंबर की सुबह 8.10 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेेगी और दोपहर 3.05 बजे कानपुर आएगी। यहां पर दस मिनट का स्टॉपेज लेकर शाम 6.45 बजे झांसी पहुंचेगी। यहां दस मिनट रुकने के बाद अगले दिन दोपहर 12.33 बजे सिकंदराबाद स्टेशन पहुंचेगी।