{"_id":"5fa457538ebc3e9bc567c68d","slug":"up-solver-gang-s-middleman-arrested-by-kanpur-police-and-now-in-jail-who-was-missing-in-lucknow-arrested-on-september-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सॉल्वर गैंग का बिचौलिया जेल में, लखनऊ में दर्ज गुमशुदगी, 28 सितंबर को किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सॉल्वर गैंग का बिचौलिया जेल में, लखनऊ में दर्ज गुमशुदगी, 28 सितंबर को किया था गिरफ्तार
Fri, 06 Nov 2020 01:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
नीट और यूपी कैटेट की परीक्षा पास कराने का ठेका लेने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ कर पुलिस ने गोमती नगर लखनऊ के जिस आरोपी को जेल भेजा है, उसकी वहां गुमशुदगी दर्ज है। अखबार में खबर पढ़ने के बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया, तब इसकी जानकारी हुई।
लखनऊ पुलिस को रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है, इसके आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट की फाइल बंद होगी। बजरिया पुलिस ने 30 सितंबर को सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ कर डॉ. अवध बिहारी, डॉ. सचिन मौर्य, अमित जायसवाल, राकेश वर्मा, महफूज, वेद रतन और धीरेंद्र को जेल भेजा था।
पुलिस का दावा है कि बिचौलिया वेद रतन अभ्यर्थियों को फंसा सरगना के पास ले जाता था। उसके वकील शिवकांत दीक्षित ने बताया कि 28 सितंबर को उसे कानपुर पुलिस ने उठाया था। दूसरे दिन तक जब वेद रतन का कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गोमती नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर 30 सितंबर को कानपुर पुलिस ने गैंग का खुलासा किया। तब परिजनों को उसके बारे में जानकारी हुई।
विज्ञापन
तीन नाम और बढ़े, सरगना नहीं आया हाथ
खुलासे के वक्त पुलिस ने सरगना भोला शंकर, सतेंद्र और जानकी त्रिवेदी को फरार बताया था। तब से इन आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। जांच में साहिल सोनकर, शैलेश और अनूप पटेल का भी नाम सामने आया है। सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।