फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Shocker IITian Kills cattle at Home for Muscle Experiment Calls Police Himself on 112

UP: आईआईटीएन ने मसल्स बनाने के लिए गोवंश को घर में घसीटकर काट डाला, खुद ही पुलिस को फोन कर बताई ये बात

Thu, 03 Jul 2025 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Jul 2025 11:48 AM IST
सार

IIT Engineer cattle Killing UP: फतेहपुर में एक आईआईटियन ने मसल्स बनाने के लिए गोवंश को घर में घसीटकर काट डाला। आईआईटियन ने यूट्यूब पर बीफ खाने का वीडियो देखा था। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेजा दिया है। वह मानसिक बीमार है और दो साल से घर पर ही है।

विज्ञापन
UP Shocker IITian Kills cattle at Home for Muscle Experiment Calls Police Himself on 112
IITian Kills cattle - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

UP Crime News: यूट्यूब पर बीफ खाने से मसल्स बनाने का वीडियो देख आईआईटियन ने बुधवार तड़के एक गोवंश को घर में घसीटकर काट डाला। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के घर पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटा मानसिक बीमार है। इलाज चल रहा है। वह दो साल पहले अमेरिका से नौकरी छोड़कर आया था। अशोक नगर निवासी सूबेदार मेजर मोहन निषाद सेना में असम के जोराघाटी में तैनात थे। वह इसी पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक, रोहन (28) ने प्रारंभिक पढ़ाई असम से की। इसके बाद मद्रास आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद वह अमेरिका की एक एयरोस्पेस कंपनी में 18 लाख के पैकेज पर नौकरी करने लगा। करीब दो साल पहले नौकरी छोड़कर वह घर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रोहन ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे उसने यूट्यूब पर बीफ खाने से मसल्स बनने का वीडियो देखा था। इसके बाद बुधवार भोर में करीब चार बजे वह अन्ना बछड़े को पकड़कर घर के हाते में घसीट ले गया और बांधकर बांके से उसकी गर्दन काट डाली।

सुबह करीब सात बजे पड़ोसियों की नजर पड़ी तो उन्होंने रोहन से कारण पूछा। इस पर उसने बांका लहराकर पड़ोसियों को काट डालने की धमकी दी। इसी बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उनसे इंजीनियर की नोकझोंक हुई। सीओ वीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

खुद 112 डायल कर बोला- लोग गोवंश काटने नहीं दे रहे
पढ़े लिखे परिवार से आने वाले इंजीनियर रोहन निषाद का परिचय जानने के बाद पुलिस भी अवाक हो गई। इस घटना के पीछे रोहन की मानसिक बीमारी को माना जा रहा है। उसका मसल्स बनाने का शौक भी घटना के पीछे शामिल है। 

 

इंजीनियर का भाई भी कुवैत में नौकरी करता है। अशोक नगर मोहल्ले के सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर का परिवार घर के पीछे हिस्से में बने मकान में रहता है। हाते का हिस्सा घर से काफी अलग है। घटनाक्रम बुधवार भोर करीब चार बजे शुरू हुआ। 

 

रोहन ने खुद ही किया पुलिस को फोन
गोवंश भी काफी बड़ा था। सुबह करीब सात बजे लोगों ने छतों से रोहन को बांका से गोवंश काटते देखा तो शोर मचाकर विरोध किया। पुलिस के मुताबिक रोहन ने ही 112 नंबर पर फोन किया। वह बोला कि उसे पड़ोसी गोवंश काटने नहीं दे रहे हैं।

रोहन ने करीब छह माह पहले ज्वाइन किया था जिम
यह सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने हिरासत में लेकर रोहन से पूछताछ की। रोहन ने पुलिस को बताया कि वह गोवंश को काटना, मारना अपराध जानता है। उसे ये नहीं मालूम कि बछड़ा (सांड प्रजाति) भी गोवंश में आता है। रोहन ने करीब छह माह पहले मसल्स बनाने के लिए जिम ज्वाइन किया था। 


 

वह मसल्स बनाने के लिए हर खाने पीने की चीजों का इस्तेमाल करता था। मसल्स बनाने के शौक में यूट्यूब देखा करता था। भीड़ का आक्रोश देखकर रोहन के पिता ने ही प्रशासन को बुलडोजर चलाने की अनुमति दे डाली। स्थानीय लोगों ने हाते का निर्माण नाले पर कराने का आरोप लगाया। एसडीएम और सीओ भी पहुंच गए। इसके बाद बुलडोजर से गेट, दीवार और कोठरी गिरा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed