{"_id":"63333b62c9a341304134b572","slug":"up-religious-conversion-case-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: धर्मांतरण का कराया केस, जब पुलिस ने बयान लिए तो किसी भी तरह की कार्रवाई से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: धर्मांतरण का कराया केस, जब पुलिस ने बयान लिए तो किसी भी तरह की कार्रवाई से किया इंकार
Wed, 28 Sep 2022 10:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:03 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के जाजमऊ थाने में जयपुर निवासी एक महिला ने जूता कारीगर पर धर्मांतरण करवा निकाह कराने का आरोप लगा केस दर्ज कराया। जब पुलिस ने विवेचना शुरू की तो महिला के बयान दर्ज किए तो वह मुकर गई। महिला का कहना है कि अब वह अपने पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस अभी कोर्ट में उसके बयान कराएगी। बेकनगंज निवासी फैजान जयपुर में एक जूता फैक्टरी में काम करता था। एफआईआर के मुताबिक उसके पड़ोस में रहने वाली युवती से उसकी बातचीत शुरू हुई। उसको प्रेमजाल में फंसा लिया। जबरन धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया।
विज्ञापन
उसके बाद वह वापस शहर आकर जाजमऊ इलाके में किराए के मकान में रहा था। फैजान पर आरोप लगाया कि 23 सितंबर को उसने मारपीट की। जिसके बाद पीड़िता ने मारपीट के अलावा धर्मांतरण का केस दर्ज कराया था। जाजमऊ एसओ अभिषेक शुक्ला ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयानों कहा है कि अब वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती हैं। कोर्ट में पीड़िता के बयान कराए जाएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन