फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Rail accident in Kanpur Dehat, two wheels of a coach of a goods train derailed on down line

UP: रैपालपुर में मालगाड़ी का वैगन बेपटरी, पांच घंटे तक प्रभावित रहा ट्रैक, 12 ट्रेनें देरी से चलीं

Sun, 24 Aug 2025 08:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 24 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

दिल्ली हावड़ा लाइन में मैथा व भाऊपुर स्टेशन के बीच रविवार दोपहर मालगाड़ी का वैगन बेपटरी हो गया। जिससे अप व डाउन लाइन की कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें लेट हो गईं।

विज्ञापन
UP: Rail accident in Kanpur Dehat, two wheels of a coach of a goods train derailed on down line
पटरी से उतरे मालगाड़ी के दो परिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैथा-भाऊपुर स्टेशन के बीच रैपालपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 2:55 बजे मालगाड़ी का वैगन बेपटरी हो गया। करीब पांच घंटे बाद तकनीकी टीम वैगन को पटरी पर ला सकी। इसके बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। पांच घंटे तक ट्रैक प्रभावित रहने से दिल्ली-हावड़ा रूट की करीब 12 ट्रेनें एक से तीन घंटे की देरी से चलीं। रेलवे अधिकारी घटना की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी दोपहर में रैपालपुर से पास निकल रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी के 18वीं वैगन के पहिए बेपटरी हो गए। जानकारी होते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोक दी और सूचना कंट्रोल रूम को दी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पहले कानपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली अप लाइन को चालू कर ट्रेनों का आवागमन सुचारू कराया। अधिकारियों के मुताबिक करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी का वैगन पटरी पर लाया जा सका। इसके बाद रात करीब आठ बजे मालगाड़ी आगे के लिए रवाना की गई। ट्रेनों का आवागमन दोनों ट्रैक पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


24 दिन पहले जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच हुए थे बेपटरी
एक अगस्त की शाम 4:15 बजे पनकी से भाऊपुर की ओर जाते समय स्टेशन से करीब 300 मीटर पहले जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच बेपटरी हो गए थे। ट्रेन के पहिए से चिंगारी और धुआं उठने से कोच में आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्री कूदकर उतरने लगे थे। कई यात्री घायल भी हुए थे। रविवार को मालगाड़ी का वैगन बेपटरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Rail accident in Kanpur Dehat, two wheels of a coach of a goods train derailed on down line
मालगाड़ी का वैगन हुआ बेपटरी - फोटो : अमर उजाला
एक दर्जन से अधिक ट्रेनें हुई प्रभावित
डाउन लाइन पर मालगाड़ी का वैगन बेपटरी होने से करीब 12 ट्रेनें प्रभावित रहीं। कोच डिरेल होने से कानपुर की ओर जाने वाली महाबोधी एक्सप्रेस के अलावा गोमती एक्सप्रेस, कामाख्या, वंदेभारत, शताब्दी, विक्रमशिला, दिल्ली-दरभंगा, मुजफ्फरपुर स्पेशल, पटना स्पेशल देरी से चली। रेलवे के अनुसार ट्रेनें करीब एक से तीन घंटे की देरी से चली।

 

UP: Rail accident in Kanpur Dehat, two wheels of a coach of a goods train derailed on down line
रेलवे ट्रैक - फोटो : अमर उजाला
रूरा स्टेशन आने वाली ट्रेन हुई लेट
दिल्ली हावड़ा लाइन पर मैथा स्टेशन से चार किलोमीटर आगे रैपालपुर गांव के पास पोल संख्या 1044/17 पर मालगाड़ी के वैगन के दो पहिए पटरी से उतर गए। इससे रूरा स्टेशन पर रुकने वाली चार ट्रेनें प्रभावित हुईं। हादसे के एक घंटे बाद अप लाइन को शुरू किया गया। डाउन लाइन में देर रात तक काम चलता रहा। कानपुर से टूंडला जाने वाली मेमू दोपहर तीन बजे से ढाई घंटे की देरी से 5:30 बजे रूरा पहुंची। लखनऊ से आगरा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम छह बजे से एक घंटा की देरी से सात बजे रूरा स्टेशन आई। कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस शाम 6:30 बजे से चार घंटे की देरी से चलकर रात 10 बजे रूरा स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन से कानपुर या आगे की यात्रा करने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ा।

मैथा-भाऊपुर के बीच मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिए पटरी से उतरने की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने अप लाइन को चालू कर यातायात को शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे में उतरा वैगन वापस पटरी पर लाकर मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान डाउन लाइन की करीब एक दर्जन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। घटना की जांच कराई जाएगी। - अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed