{"_id":"5c8688b2bdec2213ed0cafcd","slug":"up-police-written-for-after-afflicted-twitter-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की मित्र पुलिस नहीं दर्ज कर रही थी रिपोर्ट, सीएम को किया ट्वीट तो मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की मित्र पुलिस नहीं दर्ज कर रही थी रिपोर्ट, सीएम को किया ट्वीट तो मच गया हड़कंप
Mon, 11 Mar 2019 09:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कानपुर के रायपुरवा स्थित गठबंधन लॉन के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग पार कर दिया। बैग में जेवरात, मोबाइल व अन्य दस्तावेज थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला टरका दिया। रविवार को पीड़िता ने जब ट्विटर पर सीएम, डीजी आफिस को शिकायत की तो उसके 15 मिनट बाद ही रिपोर्ट दर्ज हो गई।
परेड निवासी आर्शिया बेगम का लॉजिस्टक का काम है। आठ तारीख को वह मिलन मेहरोत्रा की शादी में शिरकत करने कार से रायपुरवा के गठबंधन लॉन गईं थीं। रात करीब 12 बजे वह बैग लेने लॉन के बाहर आईं तो कार के पीछे का शीशा टूटा मिला। बैग भी गायब था। आर्शिया के मुताबिक बैग में करीब डेढ़ लाख की ज्वैलरी, एक मोबाइल व आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे।
आरोप है कि थाने में तहरीर देने पर भी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस पर रविवार दोपहर करीब 2 बजे मुख्यमंत्री और डीजी कार्यालय को ट्वीट किया। करीब 15 मिनट बाद ही रायपुरवा पुलिस ने उनसे संपर्क किया और मुकदमा दर्ज किया। रायपुरवा इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले की जांच करने केबाद रिपोर्ट दर्ज की गई।