फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police cop Dismissed because of misdeed with girl student

यूपी: आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी नौकरी से बर्खास्त, जेल में बंद है सिपाही

Thu, 14 Nov 2019 09:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 14 Nov 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
up police cop Dismissed because of misdeed with girl student
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
कानपुर देहात में आठवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही नीरज कुमार को एसपी अनुराग वत्स ने गुरुवार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। आरोपी सिपाही जुलाई से माती जिला कारागार में बंद है। नीरज कुमार प्रयागराज के रहथू उतरांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


वह 2018 में सिपाही के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती डेरापुर थाने की कांधी पुलिस चौकी में हुई थी। वह चौकी के पास ही किराये पर कमरा लेकर रहा था। 16 जुलाई को कांधी पुलिस चौकी के पास रहने वाली आठवीं कक्षा की छात्रा ने आरोप लगाया था कि नीरज ने उसे बहाने से अपने कमरे में बुलाया। फिर उसे साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी सिपाही को पकड़ कर थाना प्रभारी नीरज यादव को सौंप दिया था। इस मामले में थाने में सिपाही के खिलाफ 17 जुलाई को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। तब से वह माती जेल में निरुद्ध है। एसपी ने बताया कि सिपाही नीरज कुमार से कृत्य से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है। इसलिए उसे गुरुवार को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed