{"_id":"5cacdcb3bdec22145d38482d","slug":"up-police-constable-fight-for-money","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छुट्टे पैसे के लिए सिपाही ने जड़ा तमाचा, ठेले वाले ने बेटे के साथ मिलकर पीट दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टे पैसे के लिए सिपाही ने जड़ा तमाचा, ठेले वाले ने बेटे के साथ मिलकर पीट दिया
Tue, 09 Apr 2019 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
कानपुर के नौबस्ता में छुट्टे पैसे को लेकर हुए विवाद में सिपाही ने ठेले वाले को तमाचा जड़ दिया। इस पर उसने अपने पुत्र के साथ मिलकर सिपाही को पीट दिया। मौके पर पहुंची नौबस्ता पुलिस पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके थाने ले आई है।
विज्ञापन
मूलरूप से हमीरपुर निवासी दिलीप परिवार के साथ दासू कुआं में किराये के मकान में रहता है। वह ककड़ी और खीरे का ठेला लगाता है। सिपाही अजीत और योगेंद्र नौबस्ता थाने की जेब्रा में तैनात हैं। मंगलवार दोपहर गश्त करके दोनों थाने लौट रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
ककड़ी खाई और 100 रुपये का नोट थमा दिया
दासू कुआं के पास रुककर दिलीप के ठेले से ककड़ी खाई और 100 रुपये का नोट थमा दिया। इस पर दिलीप ने पांच रुपये छुट्टे मांगे तो सिपाही अजीत ने रुपये वापस लेकर बाद में देने की बात कही। दिलीप के विरोध करने पर सिपाही ने उसे तमाचा जड़ दिया।
इससे विवाद बढ़ गया। हो-हल्ला मचने पर दिलीप का बेटा विनय और उसकी पत्नी मीना भी आ गईं। इसके बाद पिता-पुत्र ने सिपाही अजीत को पकड़कर पीट दिया। सिपाही योगेंद्र बीच-बचाव किया। अजीत की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इससे विवाद बढ़ गया। हो-हल्ला मचने पर दिलीप का बेटा विनय और उसकी पत्नी मीना भी आ गईं। इसके बाद पिता-पुत्र ने सिपाही अजीत को पकड़कर पीट दिया। सिपाही योगेंद्र बीच-बचाव किया। अजीत की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, धमकी समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।