फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up police beaten by criminals

सिपाहियों को पीट अपराधी को छुड़ा ले गए दबंग, पुलिस प्रशासन में मच गया हड़कंप

Thu, 04 Apr 2019 08:53 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
up police beaten by criminals
यूपी पुलिस फाइल फोटो
हरदोई के मल्लावां मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम में शामिल सिपाहियों के साथ दबंगों ने मारपीट की और वारंटी को छुड़ा लिया। सिपाही की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राघौपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम मोहब्बतपुर ठठिया निवासी संतोष सिंह पुत्र विश्राम सिंह के विरुद्ध मारपीट और तोड़फोड़ का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने संतोष सिंह के विरुद्ध वारंट जारी कर पांच अप्रैल को न्यायालय में हाजिर करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

सिपाहियों ने घर पर दबिश देकर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पीट गए

राघौपुर चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह ने बुधवार को चौकी पर तैनात सिपाही अशोक कुमार और वीर सिंह को संतोष सिंह की गिरफ्तारी के लिखित निर्देश देकर मोहब्बतपुर भेजा। रात लगभग 10 बजे दोनों सिपाहियों ने संतोष सिंह के घर पर दबिश देकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान संतोष भागकर अपने पड़ोसी जगदीश तिवारी के घर में घुस गया तो दोनों सिपाही भी उसके घर घुस गए।

सिपाहियों ने जगदीश तिवारी के घर से संतोष को पकड़ लिया। इस पर जगदीश तिवारी, उनका पुत्र संदीप, पड़ोसी सुनील पुत्र कमलेश पांडेय व गुड्डू सिंह पुत्र प्रताप सिंह आ गए और सिपाहियों से अभद्रता करने लगे। जब सिपाहियों ने मना किया तो उक्त आरोपियों ने मारपीट कर संतोष को छुड़ा लिया और भाग गए।

अपाराधी को बचाने के लिए सिपाहियों को पीट दिया

सिपाहियों ने घटना की जानकारी प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार गोले, निरीक्षक क्राइम ज्ञान प्रकाश तिवारी और सीओ प्रताप सिंह को दी। इसके बाद कोतवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।

पुलिस ने सिपाही अशोक कुमार की तहरीर पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, अनुसूचित जाति उत्पीड़न, बलवा करने, जान से मारने का प्रयास करने आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार गोले ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed