{"_id":"5caa297bbdec2214183547b3","slug":"up-police-arrested-gang-of-robbers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय लुटेरा नशीले पाउडर के साथ ये चीचें हुईं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्राज्यीय लुटेरा नशीले पाउडर के साथ ये चीचें हुईं बरामद
Sun, 07 Apr 2019 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई के जालौन में कालपी कोतवाली पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरे को पकड़कर उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, नशीला पदार्थ व एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए शातिर पर कई जनपदों के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। इसका खुलासा एसपी ने पुलिस कार्यालय में किया।
विज्ञापन
कालपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरे का खुलासा एसपी कार्यालय में रविवार को करते हुए एसपी स्वामीप्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान में कालपी कोतवाली पुलिस को तब सफलता मिली। जब उनके हत्थे अंतर्राज्यीय शातिर लुटेरा शिवम यादव पुत्र मंगलसिंह मोहल्ला तरीबुल्दा कोतवाली कालपी चढ़ गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर तिराहे से रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एक कारतूस, चोरी की एक बाइक 40 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में लुटेरे ने बताया कि वह अपरिचित लोगों से दोस्ती कर उनके खाने के सामान में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देते हैं।
बेहोश होने पर उसका सामान लूटकर ले जाता था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर पर जनपद के कालपी में चार, आटा में दो, शिवपुरी मध्यप्रदेश के पिछेार में एक, झांसी जनपद के बबीना में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक दिव्यप्रकाश, विजय कुमार द्विवेदी, जीतेंद्र तिवारी आदि रहे।
बेहोश होने पर उसका सामान लूटकर ले जाता था। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर पर जनपद के कालपी में चार, आटा में दो, शिवपुरी मध्यप्रदेश के पिछेार में एक, झांसी जनपद के बबीना में दो मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाल सुधाकर मिश्रा, उपनिरीक्षक दिव्यप्रकाश, विजय कुमार द्विवेदी, जीतेंद्र तिवारी आदि रहे।