फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: PM Modi inaugurate medical colleges in Fatehpur and Hardoi

यूपी: प्रधानमंत्री मोदी ने किया फतेहपुर और हरदोई में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

Mon, 25 Oct 2021 10:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Oct 2021 10:56 AM IST
सार

सभी मेडिकल कॉलेजों में 300 या उससे अधिक बेड के सभी संसाधनयुक्त अस्पताल होंगे और सभी जगह इसी सत्र से नीट के जरिये एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर प्रवेश भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
UP: PM Modi inaugurate medical colleges in Fatehpur and Hardoi
हरदोई में मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे पीएम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 75 जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना युद्ध स्तर पर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वह राज्य में एक साथ 9 मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया। ये सभी मेडिकल कॉलेज 9 अलग-अलग जिलों में स्थापित हुए हैं। जिसमें हरदोई और फतेहपुर जिला भी शामिल है। 
विज्ञापन


हरदोई के गौरा डांडा स्थित मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली किया। लगभग दो अरब सात करोड़ रुपये से हरदोई मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। गौराडांडा में मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक और अकेडमिक ब्लाक बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी मेडिकल कॉलेजों में 300 या उससे अधिक बेड के सभी संसाधनयुक्त अस्पताल होंगे और सभी जगह इसी सत्र से नीट के जरिये एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर प्रवेश भी शुरू हो जाएगा।

फतेहपुर में अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 212 करोड़ की इस परियोजना का शुभारंभ पीएम ने सिद्धार्थनगर जनपद से वर्चुअल किया। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें हैं।


कार्यक्रम के शुभारंभ में जिले की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, सदर विधायक विक्रम सिंह, खागा विधायक कृष्णा पासवान और बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन सदर एसडीएम अवधेश निगम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed