फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: People of Kanpur angry over Shubham's murder, protest on streets, burn effigy of Pakistan

UP: शुभम की हत्या से कानपुर में उबाल, सड़कों पर प्रदर्शन, पाकिस्तान का पुतला फूंका

Wed, 23 Apr 2025 10:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 10:36 PM IST
सार

Kanpur News: पहलगाम में आतंकी हमले से शहरवासियों में आक्रोश है। लोगों ने कैडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा व पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
UP: People of Kanpur angry over Shubham's murder, protest on streets, burn effigy of Pakistan
शुभम की हत्या से शहरियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में श्यामनगर निवासी शुभम द्विवेदी समेत 26 पर्यटकों की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। आंखों में आंसू संग आक्रोश लेकर बुधवार को शहर भर में विरोध प्रदर्शन किए गए। आतंकियों की बर्बरता के विरोध में कई स्थानों पर कैंडल मार्च और मौन जुलूस निकाले गए। सभा कर सरकार से करारा जवाब देने की मांग की गई। आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बुधवार को दिन भर सड़कों पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगते रहे।
विज्ञापन


कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि
माहेश्वरी समाज की ओर से कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना पर रोष जाहिर किया गया। यहां जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए नयागंज चौराहे से घंटाघर भारत माता चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। समाज के लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। आतंकवादियों को पकड़कर सजा देने की मांग की गई। यहां राकेश मूंदड़ा, नवीन मोहता, रोहित शारदा, गिरधर, मनीष, पार्षद विकास जायसवाल, सुरेश अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पाकिस्तान का पुतला फूंका
मोतीझील में भाजपा नेता जीत प्रताप सिंह ने समर्थकों के साथ पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आक्रोश जताया। यहां अरुण शर्मा, हरि आनंद, जया शुक्ला, बीके विश्वकर्मा, कमल तिवारी, अजय भदौरिया, दिनेश सिंह आदि रहे। वहीं, जन जागृति मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्रा के नेतृत्व में गुजैनी से कैंडल मार्च निकाला गया। इसके अलावा उत्तरप्रदेश श्रमिक बस्ती महासंघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने पहलगाम हमले पर आक्रोश जताया है। वहीं, कानपुर दक्षिण कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बर्रा के शास्त्री चौक से कैंडल मार्च निकाला। संजीव मिश्रा, दीपक त्रिवेदी बल्ली, प्रभात मिश्रा, सज्जन तिवारी,गौरव दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

UP: People of Kanpur angry over Shubham's murder, protest on streets, burn effigy of Pakistan
शुभम की हत्या से शहरियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
मंधना चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका
पहलगाम आतंकी हमले से आक्रोशित एबीवीपी ग्रामीण इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को मंधना चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। यहां प्रदेश मंत्री शिवा राजे बुंदेला, महानगर मंत्री मयंक पासवान, जिला संयोजक दिलीप शुक्ला, प्रतीक द्विवेदी, अनिकेत भदौरिया, तृप्ति शुक्ला, देव पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिंधी समाज ने दी श्रद्धांजलि
गोविंदनगर स्थित पूज्य सिंधी पंचायत श्री झूलेलाल मंदिर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा रखी गई। इस दौरान पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। यहां अध्यक्ष श्याम लाल मूल चंदानी, डॉ. अशोक पाहुजा, डॉ. सुरेश मदान, डॉ. सुरेश आहूजा, विनोद मुर्जानी, गणेश बजाज, महेश मनचंदा, पूरन बजाज आदि मौजूद रहे।

UP: People of Kanpur angry over Shubham's murder, protest on streets, burn effigy of Pakistan
शुभम की हत्या से शहरियों में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
मौन जुलूस में दिखा आतंकी हमले के खिलाफ आक्रोश
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में कानपुर के सीमेंट कारोबारी सहित 26 लोगों की निर्मम हत्या से शहर में शोक व आक्रोश है। विरोध में बुधवार शाम भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले व विकास सिंह भोले के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद युवा समिति के बैनरतले एक मौन जुलूस और कैंडल मार्च निकाला गया। यह मौन जुलूस मोतीझील स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा से शुरू होकर गोल चौराहा स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग व स्थानीय लोग इस मार्च में शामिल हुए। दीपू पांडे, दिनेश राय, पार्षद पप्पू पांडे, धीरू त्रिपाठी, अशोक दुबे, अशोक सिंह दद्दा, जनक सिंह चौहान, जितेंद्र गांधी, मनोज सिंह, राजेश सेंगर, निर्भय रेजा आदि मौजूद रहे। 

दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे थोक और फुटकर बाजार
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए नरसंहार के विरोध में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल ने कानपुर बंद का आह्वान किया है। इसके तहत गुरुवार को शहर के सभी प्रमुख थोक और फुटकर बाजार बंद रहेंगे। बिल्डिंग मैटीरियल की दुकानें भी बंद रहेंगी। वहीं, सीमेंट ट्रांसपोर्टेशन का काम भी नहीं होगा।

आचार्यनगर स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि पहलगाम में जान गंवाने वाले कानपुर के सीमेंट कारोबारी शुभम द्विवेदी के दाह संस्कार तक कारोबारी दोपहर दो बजे तक अपने-अपने बाजारों में प्रतिष्ठान बंद करके श्रद्धांजलि देंगे। कानपुर बंद के आह्वान का सभी बाजारों ने समर्थन किया है। नयागंज सराफा, किराना, कलक्टरंगज, जनरलगंज, नौघड़ा, हूलागंज, भूसाटोली, पीरोड, सीसामऊ, काकादेव, गोविंदनगर, किदवईनगर, नेहरूनगर, नवीन मार्केट समेत कानपुर के सभी प्रमुख थोक और फुटकर बाजार बंद रहेंगे।
बैठक में कृपाशंकर त्रिवेदी, राकेश सिंह ,रामेश्वर गुप्ता, सरताज अहमद , विनय अरोड़ा, दीपक सिंह, राजेश गुप्ता महेंद्र गुप्ता, संतोष शर्मा, अनिरुद्ध सेंगर,अंकित मिश्रा, अंशू वैश्य आदि थे। वहीं उप्र सीमेंट डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक कोपरगंज सिथत कार्यालय में हुई। इसमें लोकल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी सीमेंट लदान/ढुलाई न करने की घोषणा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष निखिलेश दुबे और प्रांतीय महामंत्री नवीन डारोलिया ने बताया कि बुधवार को शुभम द्विवेदी के परिजनों से भेंटकर उन्हें सांत्वना दी गई। गुलशन मीर चंदानी, संजय सिंह भदौरिया, आनंद गुप्ता, रवींद्र गुप्ता, अनिलेश मदान, अजीत सिंह, विनय जायसवाल, रामकुमार यादव, बिपिन खुल्लर, अमरजीत सिंह, राजकुमार सुरेखा, मोहन शुक्ला आदि थे।

 

पाक संसद भवन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका
गीतानगर, छपेड़ा पुलिया चौराहे पर पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। पाकिस्तान के संसद भवन का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए मोर्चा के जिला पदाधिकारी सोनू राठौर ने आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान कानपुर पुस्तक व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश बाबा, पार्षद पवन पांडे, बाबा केसरवानी, वरुण दिवाकर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैंडल जलाकर की प्रार्थना
वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधायक अजय कपूर ने गोविंद नगर स्थित कैंप कार्यालय में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इसमें कैंडल जलाकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। कैंडल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री से आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की। अंबुज शुक्ला, महेश प्रसाद दीक्षित, विपुल त्रिवेदी, शरद त्रिवेदी, सुनील नारंग, आशीष सचान, पार्षद सुधीर यादव, अनिल यादव, नीरज चड्ढा, अमित जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से घंटाघर स्थित भारत माता की मूर्ति के पास कैंडल जलाकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही केंद्र सरकार से मांग की गई कि आतंकियों को शीघ्र पकड़कर उनकी व उनके साथियों को मार दिया जाए। इस दौरान नरेश माहेश्वरी, अजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, श्रीकृष्ण गुप्त बब्बू, राम प्रकाश ओमर आदि मौजूद रहे।

 

आतंकी घटना के विरोध में जुटे भाजपाई, दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, सांसद देवेंद्र सिंह भोले और सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि यह हमला हमारे देश की अखंडता, शांति व मानवता पर सीधा हमला है। इसे देश कभी सहन नहीं करेगा।

कहा कि इस दुखद घटना में कानपुर निवासी शुभम द्विवेदी का भी निधन हुआ है। यह हमला देशवासियों को स्तब्ध और शोकाकुल करने वाला है। इस बीच जनप्रतिनिधियों ने शुभम के पैतृक निवास हाथीपुर (कानपुर) पहुंचकर उनके चाचा मनोज द्विवेदी से मिलकर सांत्वना दी। साथ ही सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण जिला कार्यालयों में भी शुभम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed