फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: On Diwali family hostage robbed, husband and wife's condition critical

यूपी: कन्नौज में दिवाली के दिन परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट, पति पत्नी की हालत नाजुक

Sat, 14 Nov 2020 09:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Nov 2020 09:11 AM IST
विज्ञापन
UP: On Diwali family hostage robbed, husband and wife's condition critical
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : amar ujala
कन्नौज सदर कोतवाली के उदैतापुर गांव में एक परिवार को बंधक बना कर मारा पीटा और लूटपाट की। गंभीर रूप से घायल पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मानीमऊ प्रतिनिधि ने बताया कि उदैतापुर गांव के विमल दुबे अपने परिवार के साथ नेरा ठठिया सड़क किनारे बने मकान में परिवार सहित रहते हैं।
विज्ञापन


परिवार के सभी सदस्य अलग अलग कमरों में सो रहे थे। विमल दुबे व पत्नी सुनीता छत पर टिन शेड के नीचे सो रहे थे। स्वप्निल दुबे नीचे कमरे में और सचिन अपनी पत्नी सपना के साथ दूसरे कमरे में थे। दो बजे रात चार बदमाश सीढ़ी लगा कर छत पर चढ़े। छत पर सो रहे विमल दुबे और उनकी पत्नी को डंडा मार कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


जीने का दरवाजा खोल कर कमरे में सो रहे स्वप्निल दुबे के मुंह में कपड़ा लगा कर अलमारी में रखे जेवर, पचास हजार रुपये और दूसरे कमरे में सचिन का दरवाजा तोड़ने लगे। खटपट की आवाज सुन सचिन ने 112 नंबर डायल किया। फोन  लगा नहीं, तब सचिन ने गांव में फोन किया। बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटा परिवार को बंधक बनाये रखा। विमल दुबे और उनकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। बदमाश सीढी को घर दो सौ मीटर की दुरी पर छोड़ कर भाग निकले। मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसपी विनोद कुमार, फोरेंसिक टीम और डॉग सकायड पहुंच कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed