{"_id":"5ef4cfb68ebc3e42ad36850a","slug":"up-nursing-student-gave-his-life-by-consuming-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नर्सिंग छात्रा ने जहर खाकर दी जान, रिश्तेदार युवकों ने की थी गलत हरकत, लाश देख बदहवास हुई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नर्सिंग छात्रा ने जहर खाकर दी जान, रिश्तेदार युवकों ने की थी गलत हरकत, लाश देख बदहवास हुई मां
Fri, 26 Jun 2020 03:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा में अपने दो रिश्तेदार युवकों की गलत हरकत से तंग आकर जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) कोर्स कर रही मैनपुरी की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने आत्महत्या के पीछे मैनपुरी के ही दो रिश्तेदार युवको को जिम्मेदार ठहराया है। ये युवक उसकी फोटो खींच ले गए थे, जिससे वह परेशान थी।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मैनपुरी के अग्रवाल मोहल्ला निवासी एडीओ संतोष वर्मा की बेटी अंजू वर्मा (24) फर्रुखाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम एवं कॉलेज से जीएनएम कोर्स की अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। नर्सिंग कॉलेज से कुछ दूर स्थित भरथना चौराहा नई मंडी के पास वह कमरा लेकर रह रही थी। गुरुवार सुबह 9 बजे के आसपास उसने जहर खा लिया।

अंजू के साथ कोर्स कर रही औरैया जिले के ब्रह्मनगर मोहल्ला निवासी नेहा पत्नी महेश दुबे उसे लेने कमरे पर गई तो उसने अंजू के मुंह से झाग निकलते देखा। आननफानन वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टर ने अंजू को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर पहुंचे संतोष वर्मा ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे पत्नी की बेटी से फोन पर सामान्य ढंग से बात हुई थी।
तब उसने किसी भी प्रकार के तनाव का जिक्र नहीं किया था। उसने नाश्ता बनाकर कॉलेज जाने का भी जिक्र किया था। उसके बाद अचानक क्या हुआ कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। उन्हें कुछ नहीं पता है। सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि छात्रा के कमरे की जांच में सुसाइड नोट मिला है। इसमें मैनपुरी के ही दो रिश्तेदार लड़कों का जिक्र है।
लड़कों ने छात्रा की फोटो खींच ली थी। मानसिक परेशानी में उसने कोई विषाक्त चीज खा ली और उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने लड़कों के नामों का खुलासा नहीं किया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को मैनपुरी ले गए। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। फिलहाल उसे कोई तहरीर नहीं दी गई है।