{"_id":"669fbb40e21b3a3fd505db4d","slug":"up-misdeeds-with-minor-granddaughter-accused-arrested-2024-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 60 साल के मौसेरे बाबा ने नाबालिग पौत्री के साथ किया दुष्कर्म, मासूम ने पिता को सुनाई दास्तां, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 60 साल के मौसेरे बाबा ने नाबालिग पौत्री के साथ किया दुष्कर्म, मासूम ने पिता को सुनाई दास्तां, गिरफ्तार
Tue, 23 Jul 2024 07:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:47 PM IST
सार
Kanpur News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र के नानकारी में मासूम से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर में एक बुजुर्ग ने अपने भांजे की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। पीड़िता ने रिश्तेदार की तेरहवीं में गए पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मौसेरे बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मूलरूप से जालौन का रहने वाला दिहाड़ी मजदूर नानकारी क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। मजदूर के मुताबिक वह पत्नी के साथ शनिवार को रिश्ते के चाचा की तेरहवीं में शामिल होने के लिए जालौन गया था। तीन बच्चों को देखभाल के लिए शराब ठेका कच्ची मडैया कल्याणपुर निवासी अपने साठ साल के मौसा को जिम्मेदारी दी थी। मजदूर के मुताबिक शनिवार देर रात मौसा ने उसकी 12 साल की मंझली बेटी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। रविवार को बेटी ने फोन कर उन्हें आपबीती सुनाई।

इसके बाद वह पत्नी के साथ घर लौटे और पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पिता की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।