फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Massive explosion in Mishri Bazaar in Kanpur, eight people injured

Blast in Kanpur: बिसातखाना बाजार में स्कूटी में धमाके, आठ घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 08 Oct 2025 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Oct 2025 08:43 PM IST
सार

कानपुर के मिश्री बाजार में जोरदार धमाका होने से हड़कंप मच गया। घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
UP: Massive explosion in Mishri Bazaar in Kanpur, eight people injured
Blast in Kanpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूलगंज थाना क्षेत्र के बिसातखाना में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे दुकानों के बाहर खड़ीं दो स्कूटी में तेज धमाके हुए। धमाके इतने जोरदार थे कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। आसपास की कई दुकानों और घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े।

विज्ञापन


धमाके में आठ लोग गंभीर रूप में से घायल हुए हैं। उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वायड मौके पर पहुंचे। टीमें विस्फोट का कारण जानने में जुटी हैं। प्राथमिक जांच में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Massive explosion in Mishri Bazaar in Kanpur, eight people injured
Blast in Kanpur - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बाजार में बच्चों के लिए प्लास्टिक की बंदूक आदि सामान बेचने वालों की दुकानें लगी हैं। इनमें से एक दुकान के बाहर लाल और काले रंग की दो स्कूटी खड़ीं थीं। इन्हीं में धमाका हुआ।
 

UP: Massive explosion in Mishri Bazaar in Kanpur, eight people injured
Blast in Kanpur - फोटो : अमर उजाला
धमाके में लालबंगला निवासी होजरी कारोबारी अश्वनी कुमार साहनी, बेकनगंज निवासी सोना कारीगर रईसुद्दीन, मेस्टन रोड निवासी स्पोर्टस दुकान संचालक अब्दुल, बैग की दुकान संचालक मखनिया बाजार निवासी मोहम्मद मुसलीन, बेल्ट की दुकान पर काम करने वाला कैंट निवासी जुबिन, भरत भाटिया और मेस्टन रोड पर ही रहकर कूड़ा बीनने वाली 16 साल की सुहाना व एक अन्य घायल हुआ। इनमें से लगभग 70 फीसदी झुलसे रईसुद्दीन, अश्वनी, अब्दुल और सुहाना को केजीएमयू, लखनऊ रेफर किया गया है।
 

UP: Massive explosion in Mishri Bazaar in Kanpur, eight people injured
Blast in Kanpur - फोटो : अमर उजाला
लाल स्कूटी अश्वनी और काली गोविंदनगर के बृजेंद्र की
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिन स्कूटी में धमाके हुए, उनमें लाल स्कूटी धमाके में घायल अश्वनी की ही है। जबकि काली रंग की दूसरी स्कूटी गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी किसी बृजेंद्र रस्तोगी के नाम पर है। पुलिस बृजेंद्र के बारे में जानकारी जुटा रही है। बम धमाके की सूचना पर महापौर प्रमिला पांडेय, जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर आशुतोष कुमार, डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता मौके पर पहुंचे और कारणों को जानने की कोशिश की।

UP: Massive explosion in Mishri Bazaar in Kanpur, eight people injured
Blast in Kanpur - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वायड जांच कर रहे हैं, हालांकि प्रारंभिक जांच में विस्फोटक की बजाय पटाखे से धमाका होने का अंदेशा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि धमाका कैसे हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed