फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Like the district panchayat there was a tussle in the election of the block chief

यूपी: जिला पंचायत की तरह ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी मची खींचतान, भाजपा-सपा प्रत्याशियों के बीच जद्दोजहद

Thu, 08 Jul 2021 11:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 08 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
UP: Like the district panchayat there was a tussle in the election of the block chief
नामांकन से पहले सपा प्रत्याशी - फोटो : amar ujala
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपनी ओर मिलाने को लेकर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच जद्दोजहद चल रही है। कानपुर और कानपुर देहात में कुछ ऐसी सीटें भी हैं, जहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष का कर्ज उतारने के लिए कुछ भाजपाइयों की तरफ से सपा के प्रत्याशियों का समर्थन करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


इसे लेकर पार्टी के अंदर पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में कानपुर देहात से भाजपा ने इसी खींचतान की वजह से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। इसी तरह सरसौल ब्लॉक में भी पार्टी ने प्रत्याशी नहीं घोषित किया।
विज्ञापन


क्योंकि वहां पर भाजपा के कई नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में आ गए। कानपुर देहात के मैथा ब्लॉक में भी पार्टी के बड़े नेताओं की शह पर कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से दूसरे खेमे में जाकर वोटिंग करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर भाजपा से रीता सिंह और सपा के कोटे से अनुपमा सिंह मैदान में हैं। यह मामला भी पार्टी हाईकमान तक जा चुका है। कहा जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में हार जीत की समीक्षा भाजपा गंभीरता से करेगी। यदि इसमें पार्टी के किसी भी नेता की गतिविधियां संदिग्ध मिलती है तो कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed