{"_id":"5fe5ad7b8ebc3e3b9121d227","slug":"up-jabalpur-haridwar-special-train-start-on-january-six-orissa-sampark-kranti-and-kanpur-ltt-round-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन छह से, उड़ीसा संपर्क क्रांति और कानपुर-एलटीटी के बढ़े फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन छह से, उड़ीसा संपर्क क्रांति और कानपुर-एलटीटी के बढ़े फेरे
Fri, 25 Dec 2020 02:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 25 Dec 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन आगे बढ़ा दिया गया है। वहीं जबलपुर से हरिद्वार तक त्येाहार स्पेशल ट्रेन का संचालन छह जनवरी से 31 मार्च तक होगा। भुवनेश्वर से आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन तक चलने वाली उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (02819) भुवनेश्वर से तीन जनवरी से 31 जनवरी तक हर बुधवार और रविवार को चलती रहेगी।
वापसी में यह ट्रेन (02820) आनंद विहार से पांच जनवरी से दो फरवरी तक हर शुक्रवार और मंगलवार को चलती रहेगी। वहीं, कानपुर सेंट्रल से प्रयागराज होते हुए एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन एक जनवरी से बढ़ाकर 29 जनवरी तक कर दिया गया है। यह ट्रेन (04151) हर शुक्रवार कानपुर सेंट्रल से दोपहर 3:45 बजे चलकर एलटीटी दूसरे दिन दोपहर 3:30 पहुंचेगी। वापसी में (04152) हर शनिवार को शाम 4:55 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी।
जबलपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन छह से
जबलपुर से हरिद्वार तक त्येाहार स्पेशल ट्रेन का संचालन छह जनवरी से 31 मार्च तक होगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। जबलपुर से ट्रेन नंबर (02191) हर बुधवार को छह जनवरी से 31 मार्च तक शाम 6:55 बजे चलेगी। चित्रकूट, बांदा होते हुए कानपुर सेंट्रल देर रात 3:30 बजे पहुंचेगी। 10 मिनट के स्टापेज के बाद लखनऊ होते हुए हरिद्वार दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (02192) हरिद्वार से हर गुरुवार को सात जनवरी से एक अप्रैल तक शाम 4:20 बजे छूटेगी। कानपुर सेंट्रल देर रात 3:10 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट रुककर जबलपुर सुबह 11:15 बजे पहुंचेगी।