फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: In Hamirpur, a semi-deranged son killed his father with a sharp weapon

यूपी: हमीरपुर में अर्ध विक्षिप्त पुत्र ने पिता की धारदार हथियार से की हत्या

Sat, 03 Jul 2021 12:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 03 Jul 2021 12:51 PM IST
सार

हमीरपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक अर्ध विक्षिप्त एक युवक ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
UP: In Hamirpur, a semi-deranged son killed his father with a sharp weapon
हमीरपुर: बेटे ने की पिता की हत्या, मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के भौरा गांव में मां की हत्या के बाद हुए अर्ध विक्षिप्त एक युवक ने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही अर्ध विक्षिप्त पुत्र को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


भौरा गांव निवासी छिद्दू वर्मा (65) के दो पुत्र ओमकार वर्मा व  संजय वर्मा है। ओमकार वर्मा शादीशुदा है और वह राठ कस्बे में होटल आदि में कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी गुड़िया गांव में ही ससुर और देवर संजय वर्मा के साथ रहती है।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व वह बच्चों के साथ अपने मायके चली गई थी और घर पर पिता छिद्दू व पुत्र संजय रह गए थे। शनिवार को तड़के किसी बात को लेकर संजय आक्रोशित हो गया और अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी थानाध्यक्ष वीपी सिंह ने उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर सीओ सदर अनुराग सिंह गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर अगली कार्यवाही की जाएगी।

मां की हत्या का पिता से लिया बदला
भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के भौरा गांव निवासी छिद्दू वर्मा अपनी पत्नी पैसुन व बेटे ओमकार व संजय के साथ मजे से रह रहा था। उसके पास करीब छह बीघे खेती थी। जिसमें वह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरणपोषण करता था। लेकिन करीब आठ साल पहले उसने अपनी पत्नी पैसुन की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी।

जिसमें वह आरोपी था और कई साल जेल में निरुद्ध भी रहा। लेकिन गवाही आदि न मिलने पर अदालत ने उसको बरी कर दिया था। वही मां की मौत की घटना के बाद संजय अर्ध विक्षिप्त सा हो गया था और कहीं न कहीं उसके मन में अपने पिता के प्रति नफरत भर गई थी। शायद वही नफरत शनिवार को तड़के उस पर सवार हो गई और उसने अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed