{"_id":"6157dd198ebc3e09f059107a","slug":"up-husband-wife-and-son-brutally-murdered-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में तिहरा हत्याकांड: थाने से चंद कदम की दूरी पर दंपती और बेटे की निर्मम हत्या, घर के बाहर ताला लगा फरार हुए कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में तिहरा हत्याकांड: थाने से चंद कदम की दूरी पर दंपती और बेटे की निर्मम हत्या, घर के बाहर ताला लगा फरार हुए कातिल
Sat, 02 Oct 2021 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:01 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शनिवार सुबह तिहरे हत्याकांड से दहशत फैल गई। इससे पहले सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक के बाद एक हत्याओं से कानपुर में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में फजलगंज थाने से चंद कदम की दूरी पर शुक्रवार देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने दंपती और उसके 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। दंपती का गला धारदार हथियार से रेता गया और बच्चे के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया।
सुबह जब दूध की गाड़ी पहुंची तो वहां ताला देखकर सेल्समैन ने उनके भाइयों को सूचना दी। वह सभी वहां पहुंचे और ताला तोड़कर घर में घुसे। जहां तीनों के शव पड़े थे। एक करीबी शख्स समेत अन्य कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। मूलरूप से उन्नाव के बीघापुर बैजनाथ खेड़ा निवासी प्रेम किशोर (45) पत्नी गीता (40) और बेटे नैतिक (12) के साथ फजलगंज स्थित उचवां मलिन बस्ती में रहते थे।
घर पर ही उनकी प्रेम प्रोविजन स्टोर के नाम से दुकान है। फजलगंज इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे सेल्समैन दूध देने के लिए वहां पहुंचा। मकान में ताला लगा देखा। इस पर उसने सामने वाले दुकानदार बाबूराम व राजेश से संपर्क किया।

प्रेम किशोर का फोन न उठने पर राजेश ने प्रेम किशोर के भाई प्रेम कुमार को फोन कर जानकारी दी। प्रेम कुमार गुमटी निवासी अपने बड़े राज किशोर के साथ सुबह करीब सात बजे वहां पहुंचे। ताला तोड़कर मकान में घुसे। वहां पर तीनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले।
तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी मुख्यालय संजीव त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व संदिग्धों से पूछताछ कर जांच की जा रही है। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
ताबड़तोड़ हत्याओं पर कांग्रेस ने पुलिस पर उठाया सवाल
पिछले 48 घंटों में महानगर में हुई अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों की हत्या को लेकर कांग्रेस पार्टी ने महानगर की लचर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में हुई इन सभी घटनाओं को लेकर शनिवार को पार्टी के दक्षिण इकाई के अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को पत्र लिखकर लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि कानपुर को कमिश्नरी बनाए जाने से अपराध और बढ़ गया है। कहा कि यदि हत्यारे जल्द पकड़े नहीं जाते हैं तो कांग्रेस शहर में आंदोलन करेेगी। इस बीच उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।