{"_id":"5ef24ad78ebc3e43246271d1","slug":"up-husband-brutally-murdered-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो लौट आया घर, बस इस बात पर लोहे की रॉड मार की पत्नी की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लॉकडाउन में छूटी नौकरी तो लौट आया घर, बस इस बात पर लोहे की रॉड मार की पत्नी की बेरहमी से हत्या
Wed, 24 Jun 2020 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में जालौन के माधौगढ़ में मामूली विवाद में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि रुपये के लिए पति-पत्नी में विवाद में हत्या का मामला लग रहा है। रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव डाबर खुर्द निवासी प्रमोद कुमार पाल पुत्र दीनदयाल गुजरात में पिता के साथ पानी पूरी का धंधा करता था।
लॉकडाउन के चलते काम न होने पर वह मई माह में परिवार के साथ अपने गांव लौट आया था। सोमवार रात प्रमोद कुमार का पत्नी भूरी (30) से किसी बात पर विवाद हुआ। जिसमें प्रमोद ने भूरी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर उसकी जान ही ले ली। भूरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और प्रमोद मौके से भाग गया।
सुबह पुत्र अंशुल (4) व अंशू (3) ने जब कमरे में मां का लहूलुहान शव देखा तो रोने लगे। शोर गुल सुनकर अन्य घरवाले पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम व पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रेढ़र अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि भूरी के सिर पर गहरे चोट के निशान है।
विज्ञापन
वहीं सूचना पाकर एएसपी अवधेश सिंह, सीओ माधौगढ़ संजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसपर एएसपी अवधेश सिंह का कहना है। परिजनों के मुताबिक पति पत्नी में काफी दिनों से मन मुटाव भी चल रहा था। कल रात भी पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसका पता किया जा रहा है। फिर भी अनुमान है कि रुपयों को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। फिलहाल प्रमोद को पकड़ने के लिए नाते रिश्तेदारों के घर भी दबिश दी जा रही है।