{"_id":"5f27b15e8ebc3e9fb90e813b","slug":"up-husband-and-wife-brutally-murdered-in-kanpur-on-the-day-of-rakshabandhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: रक्षाबंधन के दिन पत्थरों से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी, इस हाल में मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: रक्षाबंधन के दिन पत्थरों से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या, एक साल पहले हुई थी शादी, इस हाल में मिले शव
Mon, 03 Aug 2020 12:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 03 Aug 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
विष्णू और शालू (मृतक पति पत्नी)
- फोटो : amar ujala
कानपुर में रेल बाजार थाने से महज दो-ढाई सौ मीटर दूर रामलीला ग्राउंड में बने कमरे में घुसकर रविवार देर रात पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। युवक की हत्या पत्थर से सिर कूंचकर की गई, जबकि पत्नी को दुपट्टे से गला कसकर मारा गया। बगल वाले कमरे में सो रहे मृतक युवक के पिता को भीतर ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
सोमवार सुबह दरवाजा तोड़कर वे बाहर निकले तो बेटे और बहू की लाश देखकर सन्न रह गए। पुलिस आठ-दस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि हत्या किसने की, क्यों की गई, इस पर पुलिस और परिजन कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि विष्णु निषाद (24) अपनी पत्नी शालू (23) और पिता रामदीन के साथ रेलवे रामलीला ग्राउंड में सीढ़ियों के नीचे बने दो कमरों में रहता था। परिवार के बाकी लोग श्यामनगर के बल्ला टकिया क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
रविवार रात को विष्णु पत्नी के साथ अपने कमरे में चला गया, पिता दूसरे कमरे में सोने चले गए। रात में अज्ञात लोगों ने मौका पाकर दंपति की हत्या कर दी। सुबह रामदीन बाहर आए तो देखा कि बेटे का शव कमरे के बाहर पड़ा है। पास में ही खून से सना बड़ा पत्थर भी पड़ा था, जबकि बहू का शव अंदर पड़ा था।
उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। वे तुरंत श्यामनगर पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी कुसुम और बेटे सूरज, शिवा, नंदी बेटियों प्रीति व नंदिनी को जानकारी दी। सभी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाएं हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोबाइल साथ ले गए बदमाश, हत्या क्यों हुई पता नहीं
रेलबाजार इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दंपति के मोबाइल भी ले गए हैं। वारदात के बाद से ही मोबाइल बंद हैं। पुलिस ने इन दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। साथ ही उनकी सीडीआर भी निकलवाई है। इसके अलावा टावर से डेटा डंप करवाकर संदिग्ध नंबर भी निकाले जा रहे हैं। पुलिस अभी वारदात की वजह तक नहीं पहुंच पाई है।
रिश्तेदार समेत कई लोग हिरासत में
पुलिस के मुताबिक शालू ने डेढ़ साल पहले विष्णु से कोर्ट मैरिज की थी। वह बाबूपुरवा की रहने वाली थी। शालू की ये दूसरी शादी थी। पहली शादी उसकी कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी रामू से हुई थी। विष्णु पेंटिंग का काम करता था। पुलिस ने विष्णु और शालू के कई रिश्तेदारों के अलावा उसके दोस्तों को उठाया है। उनसे पूछताछ जारी है।
लूट के साक्ष्य नहीं मिले हैं। जेवरात भी सुरक्षित हैं। इसलिए यह साफ है कि हत्या किसी अन्य वजह से हुई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीआईजी