फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Health Minister said Not yet decided on corona vaccine for common people

यूपी: आम लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन पर अभी फैसला नहीं, स्वास्थ्य मंत्री बोले, पहले स्वास्थ्य और दूसरे विभाग

Fri, 29 Jan 2021 01:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
UP: Health Minister said Not yet decided on corona vaccine for common people
कोरोना वैक्सीन - फोटो : amar ujala

कोरोना वैक्सीनेशन का जायजा लेने शहर आए स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि आम लोगों के लिए वैक्सीन की व्यवस्था कैसे होगी इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ। अभी स्वास्थ्य और दूसरे विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर्स को कवर किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद कोमॉर्बिड लोगों का वैक्सीनेशन होगा। आम लोगों को बाजार से वैक्सीन लेनी पड़ेगी या विभाग व्यवस्था करेगा इस संबंध में अभी तय किया जाना है। हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप ने पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुभारंभ राउंड में प्रदेश में 72 फीसदी और पहले नियमित राउंड में 65 फीसदी वैक्सीनेशन हुआ। पोर्टल पर लोड बढ़ने की वजह से दिक्कतें थीं, लोगों को मैसेज नहीं मिल पाया था। समस्याओं को दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वैक्सीन के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोविशील्ड पर्याप्त है। हो सकता है कि बाद में कोवाक्सिन आए। सितंबर से नॉन कोविड रोगी भर्ती करने और सर्जरी की अनुमति दे दी गई थी। प्रतिदिन अस्पतालों से रोगियों का अपडेट लिया जाता है। कोरोना संक्रमण लेवल दो के अस्पताल बंद करेंगे, लेवल तीन को चालू रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed