फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP government will get orphaned girls married during the Kovid period, data is being prepared

सराहनीय कदम: कोविड काल में अनाथ हुई युवतियों की शादी करवाएगी यूपी सरकार, तैयार किया जा रहा है डाटा

Fri, 13 Aug 2021 03:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Aug 2021 03:22 PM IST
सार

यूपी सरकार ने फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित ऐसी किशोरियां जो बालिग हो रही हैं उनके शादी के लिए सरकार एक लाख एक हजार रुपये देगी। 

विज्ञापन
UP government will get orphaned girls married during the Kovid period, data is being prepared
शादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड काल के दौरान अनाथ युवतियों की शादी कराने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कोविड-19 से अनाथ हुई युवतियों की शादी के लिए एक लाख एक हजार रुपये जिला प्रोबेशन के माध्यम से दिए जाएंगे। इसके लिए जिले में युवतियों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। जिनके माता पिता की कोरोना से मौत हो गई है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थित भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने इनके भरण पोषण, शिक्षा व चिकित्सा की जिम्मेदारी ली है। अब फैसला लिया गया है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में चयनित ऐसी किशोरियां जो बालिग हो रही हैं उनके शादी के लिए सरकार एक लाख एक हजार रुपये देगी। 
विज्ञापन


विवाह के लिए निर्धारित तिथि को वर की आयु 21, वधू की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसमें आवेदन के लिए लाभार्थी व अभिभावक की फोटो सहित पूर्ण आवेदन पत्र, माता पिता या वैध संरक्षक का मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाह की तिथि के 90 दिन पहले से लेकर 90 दिन बाद तक ग्राम पंचायत अधिकारी, बीडीओ या जिला प्रोबेशन विभाग में आवेदन किया जा सकेगा। जिले में 52 बच्चे योजना का लाभ ले रहे हैं इनमें 27 लड़कियां हैं। इनमें जो बालिग होती जाएंगी उनकी शादी में भी सरकार आर्थिक मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed