फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: Goods trains will run on the track without guard, equipped with new state-of-the-art system

यूपी: बिना गॉर्ड के ट्रैक पर नए अत्याधुनिक सिस्टम से लैस चलेंगी मालगाड़ियां, गॉर्ड केबिन में लगेगी डिवाइस

Mon, 02 Aug 2021 05:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 02 Aug 2021 05:08 PM IST
सार

नए सिस्टम का रविवार को जीएमसी पॉवर केबिन में मुख्य बिजली लोको अभियंता पीडी मिश्र और वाराणसी लोकोमोटिव वर्कशाप के डीजीएम शिशिर त्यागी ने शुभारंभ किया।
 

विज्ञापन
UP: Goods trains will run on the track without guard, equipped with new state-of-the-art system
मालगाड़ी - फोटो : social media

विस्तार

रेलवे ने नई तकनीकी विकसित की है। इसके तहत अब मालगाड़ियों में ट्रेन गॉर्ड की जरूरत नहीं होगी। बिना गॉर्ड के मालगाड़ियां संचालित होंगी। इसकी शुरुआत रविवार से कर दी गई। वाराणसी लोकोमोटिव वर्कशाप के इंजीनियरों ने एंड ऑन ट्रेन ट्रेलीमेट्री (ईओटीटी) सिस्टम विकसित किया है। इसके तहत गॉर्ड केबिन में एक डिवाइस लगाई गई है।
विज्ञापन


शाम होते ही यह डिवाइस लाल रंग की जलने बुझने वाली लाइट का काम करेगी। आपातकाल में गार्ड जो ब्रेक लगाता था, वह ब्रेक भी इसी सिस्टम से लगने लगेगा। नए सिस्टम का रविवार को जीएमसी पॉवर केबिन में मुख्य बिजली लोको अभियंता पीडी मिश्र और वाराणसी लोकोमोटिव वर्कशाप के डीजीएम शिशिर त्यागी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


बताया कि ट्रायल के तौर पर मालगाड़ी में इसे लगाया गया है। कानपुर जीएमसी से इंजन नंबर 32268 लोको को लेकर एक मालगाड़ी डीएफसी ट्रैक के जरिए टूंडला के लिए शाम सवा छह बजे चली। रेलवे अफसरों ने बताया कि मालगाड़ी में यह सिस्टम लगा होने के बावजूद पहला दिन होने और ट्रायल की वजह से रविवार को एक गॉर्ड साथ गया है। इसके बाद अब मालगाड़ियों में गॉर्ड नहीं जाएंगे। इस दौरान जीएमसी पॉवर केबिन में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे और गॉर्ड दोनों को होगा फायदा
मालगाड़ियों के समय पर न पहुंचने पर गॉर्ड को रनिंग भत्ता देना होता था। यह न देने से रेलवे को आर्थिक फायदा होगा। वहीं, कभी कभी मालगाड़ी के गॉर्डों को 50-50 घंटे तक ड्यूटी करनी होती थी। इससे निजात मिलेगी। इस सिस्टम के पूरी तरह से संचालित होने के बाद सभी मालगाड़ियों में इस डिवाइस को लगा दिया जाएगा। मालगाड़ी में सिर्फ चालक और सहायक चालक ही चलेंगे। 

यह उपकरण गार्ड की बोगी से हर जानकारी इंजन में बैठे ड्राइवर को देगा। मसलन कितना ब्रेक प्रेशर है। जीपीएस से कनेक्ट इस डिवाइस से कोई बोगी किसी से हट रही है या कड़ी कमजोर है। इसमें पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड होती है। रेलवे अधिकारी अपने कंप्यूटर पर संबंधित मालगाड़ी के गार्ड रूम में होने वाली हर गतिविधि की जानकारी कर सकते हैं।
योगेश यादव, एएई ऑपरेशन, जीएमसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed