फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP: gang-misdeed of teenager in Ghatampur, Kanpur, hospitalized, three arrested

यूपी: कानपुर के घाटमपुर में किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती, तीन गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 11:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
UP: gang-misdeed of teenager in Ghatampur, Kanpur, hospitalized, three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार शाम तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बदहवास हालत में खेत में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी पीड़िता के पिता एक ईंट भट्ठे में चौकीदार हैं। उनके मुताबिक 17 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम शौच के लिए गई थी। यहीं पर अनुराग उर्फ छोटे अपने साथियों दादाराम व महेश के साथ पहले से मौजूद था।
विज्ञापन


 

इसके बाद बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए। नहर किनारे बेटी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे पीटा भी और भाग निकले। एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। 

सामूहिक दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई
पुलिस ने अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है, जबकि आरोप तीनों पर है। ऐसे में सामूहिक दुष्कर्म की धारा लगाई जानी चाहिए थी। हालांकि एसपी ग्रामीण का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में बयान होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

घटना को दबाने में जुटी रही पुलिस 
शुक्रवार शाम वारदात की जानकारी हुई। जब घाटमपुर थानेदार धनेश प्रसाद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी वारदात से इंकार कर दिया। जबकि उस दौरान पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। शनिवार दोपहर को पुलिस ने वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed