फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP first food outlet inaugurated in Kanpur jail, released prisoners will get work, menu and rates

UP: कानपुर जेल में प्रदेश के पहले फूड आउटलेट का शुभारंभ, रिहा हुए बंदियों को मिलेगा काम, जानिए मेन्यू और रेट

Mon, 11 Dec 2023 09:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 11 Dec 2023 09:43 AM IST
सार

Kanpur News: जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि आउटलेट की स्थापना बंदी कल्याण एवं पुनर्वास सहकारी समिति संस्था के तहत की गई है। जेल से रिहा बंदियों को कामकाज की दिक्कत को देखते हुए उन्हें रोजीरोटी का भी मौका दिया गया है।

विज्ञापन
UP first food outlet inaugurated in Kanpur jail, released prisoners will get work, menu and rates
कानपुर जेल गेट पर फूड आउटलेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर जेल गेट पर रविवार को फूड आउटलेट की शुरुआत कर दी गई है। कोई भी शख्स कैश काउंटर पर 70 रुपये का भुगतान करके जेल की रोटी खा सकेगा। जेल प्रशासन की ओर से शुरू किया गया यह आउटलेट प्रदेश का पहला फूड आउटलेट है।

विज्ञापन

यहां आम लोगों के लिए थाली व्यवस्था के साथ ही सरकारी विभाग और निजी संस्थानों के लिए पैक्ड फूड (लंच) भी इसी रेट पर मिलेगा।  70 रुपये की थाली में 4 रोटी, दाल, सब्जी-चावल, अचार और मिर्च भी मिलेगी। एक कमेटी खाने की गुणवत्ता परखेगी, जिसमें जेल के एक डॉक्टर, जेलर और एक डिप्टी जेलर शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

आउटलेट सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक खुलेगा। लंच टाइम दोपहर एक से चार बजे तक रहेगा। रविवार को आउटलेट के उद्धाटन में सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पांडेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान डीएम विशाख जी, एमएलसी सलिल विश्नोई, जेल अधीक्षक बीडी पांडेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिहा हुए बंदियों को मिलेगा काम
जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने बताया कि आउटलेट की स्थापना बंदी कल्याण एवं पुनर्वास सहकारी समिति संस्था के तहत की गई है। जेल से रिहा बंदियों को कामकाज की दिक्कत को देखते हुए उन्हें रोजीरोटी का भी मौका दिया गया है। आउटलेट में खाना परोसने वालों में जेल से रिहा हो चुके लोगों को लगाया गया है। आउटलेट का खाना बनाने के लिए चार बंदी अलग से नियुक्त किए गए हैं।

संस्था के नाम से बैंक खाता खुलवाया गया है
संस्था की कमेटी के अन्य सदस्यों में जेलर, डिप्टी जेलर और जेल के बंदी रहेंगे। इस संस्था के नाम से बैंक खाता खुलवाया गया है। लाभ को काम करने वाले बंदियों के खाते में डाला जाएगा। कैंटीन में चाय, कॉफी, स्नैक्स के साथ ही आरओ के पानी भी मिलेगा। आउटलेट में दो से पांच लोगों के एक साथ बैठकर चाय पीने की व्यवस्था भी है।

आउटलेट का मेन्यू एक नजर में

  • खाने की पैक्ड थाली: 70 रुपये
  • समोसा (पत्ते के दोने में): 10 रुपये पीस
  • चाय: 10 रुपये प्रति
  • कॉफी: 20 रुपये प्रति
  • गुलाब जामुन: 15 रुपये प्रति पीस
  • ब्रेड पकौड़ा: 10 रुपये प्रति पीस
  • पराठा: 20 रुपये प्रति पीस
  • आलू का पराठा: 25 रुपये प्रति पीस
  • मिक्स वेज पराठा: 40 रुपये प्रति पीस
  • पड़ी-सब्जी: 30 रुपये में 4 पूड़ी सब्जी
  • राजमा-चावल: 50 रुपये प्रति प्लेट
  • कढ़ी-चावल: 50 रुपये प्रति प्लेट
  • छोला-चावल: 50 रुपये प्रति प्लेट
  • वेज-मैगी: 50 रुपये प्रति प्लेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed