{"_id":"602eb47f8ebc3ee9614de953","slug":"up-female-constable-posted-in-etawah-kidnaps-innocent-by-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: इटावा में तैनात महिला कांस्टेबल ने कन्नौज से किया मासूम का अपहरण, पुलिस ने कानपुर से किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: इटावा में तैनात महिला कांस्टेबल ने कन्नौज से किया मासूम का अपहरण, पुलिस ने कानपुर से किया बरामद
Fri, 19 Feb 2021 01:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
पिता की गोद में आयुष
- फोटो : amar ujala
कानपुर बर्रा-पांच निवासी महिला कांस्टेबल मीरा देवी ने कन्नौज के सौरिख कस्बे से एक मासूम का अपहरण कर लिया। वह इटावा के बकेवर थाने में तैनात है। कन्नौज की सौरिख पुलिस बर्रा स्थित उसके मकान से मासूम को बरामद कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
सौरिख कस्बे के नगरिया महादेव मोहल्ला निवासी बैंड संचालक शानू बुधवार सकरावा रोड स्थित दुकान से चार वर्षीय बेटे आयुष के साथ घर पर खाना खाने आ रहे थे। इस बीच उनका बेटा रास्ता भटक गया था। मासूम को रोते देख राजापुर निवासी सुरेंद्र, आयुष से पूछताछ करने लगे।

तभी बाइक सवार महिला कांस्टेबल उसे थाने ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गई थी। परिजन जब थाने पहुंचे तो आयुष नहीं मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो महिला कांस्टेबल की पहचान इटावा के बकेवर थाने में तैनात मीरा देवी के रूप में हुई जो सौरिख थाने में तामीला कराने आई थी।
लौटते समय आयुष को अपने साथ लेते चली गई थी। इसके बाद सौरिख पुलिस इटावा पुलिस से संपर्क करने के बाद बर्रा पांच स्थित उसके मकान पहुंची, जहां से आयुष को बरामद कर लिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी से पूछताछ की जा रही है कि उसने बच्चे का अपहरण क्यों किया। वहीं मीरा का कहना है कि वह रात होने की वजह से बच्चे को लेकर घर चली गई थी, शुक्रवार को सौरिख थाने आकर बच्चा दे देती।
पति के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर
मीरा देवी ने पिछले साल 21 नवंबर को अपने पति जितेंद्र उर्फ बउआ के खिलाफ नशे में मारपीट, प्रताड़ित और दूसरी औरतों से संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए बर्रा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पति पर तीनों बच्चों को मारने-पीटने का आरोप लगाया था। कहा था कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों संग सुसाइड कर लेगी। वह 10 साल तक बर्रा थाने में तैनात रही। बर्रा थानाप्रभारी ने बताया कि मीरा के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज है। कन्नौज पुलिस के शहर आने की जानकारी से इंकार किया है।