{"_id":"5fe619678ebc3e3b6a7480c6","slug":"up-farmer-suffered-heart-attack-death-due-to-loss-of-gram-crop-crop-in-banda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बांदा में चने की फसल बर्बाद होने के सदमे से किसान को खेत में पड़ा दिल का दौरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बांदा में चने की फसल बर्बाद होने के सदमे से किसान को खेत में पड़ा दिल का दौरा, मौत
Fri, 25 Dec 2020 11:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
चने की फसल बर्बाद
- फोटो : amar ujala
बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव में खेत में बोए गए चने के बीज के दगा देने और 80 हजार रुपये के कर्ज के सदमे में बृहस्पतिवार की शाम किसान की जान चली गई। गाढ़ी कमाई से खरीदे बीज की बर्बादी देख किसान को खेत में ही दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल में कुछ देर बाद मौत हो गई।
उधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बीज के बारे में जांच कराई जाएगी। कोर्रम गांव निवासी किसान बद्री प्रसाद पटेल (44) पुत्र बाबूलाल ने पांच बीघा खेत में गेहूं और चना मिलाकर बोया था। गेहूं के पौधे तो निकल आए, लेकिन चना अंकुरित नहीं हुआ।

शाम को किसान खेत पहुंचे और चना अंकुरित न देखकर तनाव में आ गए। कुछ देर में खेत में ही दिल का दौरा पड़ गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उनको सीएचसी लाए, जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। डाक्टर हार्ट अटैक से मौत बता रहे हैं।
पत्नी रेखा और भतीजे श्रीधर पटेल के मुताबिक, कर्ज लेकर चना बोया था। साथ ही सिंचाई के लिए पानी में भी पैसा खर्च हुआ था। फसल न होने से कर्ज वापसी को लेकर वह परेशान थे। बताया कि किसान का 17 वर्षीय बेटा दीपक घर के हालात देखकर चंडीगढ़ में मजदूरी कर रहा है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उधर, बबेरू एसडीएम सौरभ शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि बीज गड़बड़ होने की फिलहाल शिकायत नहीं मिली है, फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। अगर बीज गड़बड़ हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।