{"_id":"5ee366c28ebc3e42bf77f279","slug":"up-explosion-placed-to-break-mountains-burst-due-to-lightning-two-workers-kille","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पहाड़ तोड़ने के लिए रखा गया विस्फोटक आकाशीय बिजली गिरने से फटा, दो मजदूरों की मौत, पांच मलबे में दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पहाड़ तोड़ने के लिए रखा गया विस्फोटक आकाशीय बिजली गिरने से फटा, दो मजदूरों की मौत, पांच मलबे में दबे
Fri, 12 Jun 2020 05:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
खदान में मौजूद लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी-एमपी की सीमा पर बसे महोबा के ग्राम पहरा में ब्लास्टिंग के लिए रखी विस्फोटक सामग्री में आकाशीय बिजली गिरने से पहाड़ पर विस्फोट हो गया। जिससे दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि पांच से ज्यादा श्रमिक मलबे में दब गए हैं। सीएम योगी ने महोबा हादसे पर दुख जाताया है। इसी के साथ उन्होंने घायलों को समुचित उपचार और प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बचाव कार्य के तहत मलबे में दबे मजदूरों को निकालने का काम किया जा रहा है। पहाड़ खदान के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। जेसीबी मशीन और ग्रामीणों की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। दिन में करीब 2 बजे बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली।
क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सुबह से खदान पर दर्जन भर से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे। पत्थर तोड़ने के लिए खदान पर बारूद बिछाई गई थी। विस्फोट कराने से पहले सभी को अलर्ट किया जाता है और श्रमिक वहां से दूर हट जाते हैं लेकिन इससे पहले ही तेज बारिश के साथ बारूद पर आकाशीय बिजली गिरी और उसमें विस्फोट हो गया। अचानक हुए विस्फोट से वहां काम कर रहे कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए और उनके चीथड़े उड़ गए।