यूपी चुनाव: नामांकन में उभरकर आई कांग्रेस की कलह, खुशी की बहन के अलावा तीन और नेताओं ने कराया नामांकन
कांग्रेस पार्टी ने एक दिन पहले बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी पदाधिकारियों की पूरी कोशिश के बाद भी गायत्री का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ने पर आनन-फानन खुशी की बड़ी बहन नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को 47 और प्रत्याशी मैदान में उतरे। कांग्रेस से खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी के अलावा कई अन्य नेताओं ने खुद को पार्टी प्रत्याशी बताते हुए नामांकन कर सभी को चौंका दिया। इसके बाद कांग्रेस में अंदर ही अंदर सुलग रही कलह खुलकर सामने आ गई।
इसे लेकर दिनभर चर्चा रही। उधर, जिले की सभी 10 सीटों पर प्रत्याशियों की संख्या 136 हो गई है। मतदान तक कहां से कितने प्रत्याशी मैदान में डटे रहेंगे, यह दो फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और चार फरवरी को नाम वापसी के बाद साफ होगा।
कल्याणपुर से बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया। पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की अधिकृत सूचना भी जारी की थी। इसके खिलाफ जाते हुए तीन नेताओं ने खुद को पार्टी का प्रत्याशी बताते हुए नामांकन दाखिल कर दिया। इनमें राजीव द्विवेदी, उमेश दीक्षित और नरेश चंद्र त्रिपाठी शामिल रहे। सोमवार को सुमन तिवारी ने भी खुद को कांग्रेस प्रत्याशी बताते हुए पर्चा दाखिल किया था। इनके अलावा घाटमपुर सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के संजय पाल, किदवईनगर से जनसंघ पार्टी के राकेश कुमार दीक्षित ने पर्चा दाखिल किया।
महाराजपुर से आप के उमेश यादव, जनसंघ पार्टी के संतोष पूरक सिंह, सीसामऊ से कांग्रेस के हाजी सुहेल अहमद, आप से सुनील, बिल्हौर से शिवसेना के रामसेवक, बिठूर से आप के सोमनाथ पाल, आर्यनगर से बसपा के टोनी जायसवाल (डॉ. आदित्य), आप से सपना शुक्ला ने पर्चा दाखिल किया। एआईएमआईएम से दिलदार अली समेत अन्य दलों के प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। कल्याणपुर से सबसे अधिक 19 तो सीसामऊ से सबसे कम नौ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जिले में 20 फरवरी को मतदान होना है।
इसलिए नेहा को उतारा मैदान में
दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने एक दिन पहले बिकरू कांड की आरोपी खुशी दुबे की मां गायत्री तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी पदाधिकारियों की पूरी कोशिश के बाद भी गायत्री का नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ने पर आनन-फानन खुशी की बड़ी बहन नेहा तिवारी को प्रत्याशी बनाया गया।
इस बीच नेहा से पहले ही कांग्रेस से बागी होकर पार्टी के तीन नेताओं ने नामांकन दाखिल कर दिया। यह सभी लोग पिछले काफी समय से पार्टी की तरफ से टिकट मांग रहे थे। हालांकि, वरिष्ठ नेताओं की अपील पर नरेश चंद्र त्रिपाठी ने नाम वापस लेने की घोषणा कर दी पर राजीव और उमेश अभी मैदान में डटे हैं।
किस सीट पर कौन मैदान में
बिठूर : भाजपा से अभिजीत सिंह सांगा, सपा से मुनींद्र शुक्ला, बसपा से रमेश यादव, कांग्रेस से अशोक निषाद, राष्ट्रीय समाज कक्ष पार्टी से चंद्रपाल सिंह, जन अधिकार पार्टी से किरण के अलावा सुनील कुमार, सेवा चौहान, जवाहर और धीरेंद्र सिंह निर्दलीय मैदान में हैं।
महाराजपुर : भाजपा से सतीश महाना, सपा से फतेह बहादुर सिंह गिल, कांग्रेस से कनिष्क पांडेय, बसपा से सुरेंद्र पाल सिंह, आप से उमेश यादव, राष्ट्रीय समाज पक्ष पार्टी से अंकित पाल, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी से राजेंद्र, विकासशील इंसान पार्टी से रमाकांत, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से अवधेश कुमार गुप्ता समेत प्रवीण कुमार, सुरेंद्र कुमार और विजय कुमार निर्दलीय मैदान में हैं।
गोविंदनगर : भाजपा से सुरेंद्र मैथानी, सपा से सम्राट विकास यादव, कांग्रेस से करिश्मा ठाकुर, बसपा से अशोक कालिया, आप से कंवरजीत सिंह, प्राउटिस्ट इंडिया पार्टी से संतोष गिरी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से गणेश दीक्षित।
आर्यनगर : सपा से अमिताभ बाजपेई, कांग्रेस से प्रमोद जायसवाल, भाजपा से सुरेश अवस्थी, बसपा से टोनी जायसवाल (डॉ. आदित्य), आप से अनुज कुमार शुक्ल, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से गुड्डी दीक्षित, बहुजन मुक्ति पार्टी से राजू वर्मा, अखिल भारतीय हिंदू महासभा से पवन तिवारी।
कल्याणपुर : भाजपा से नीलिमा कटियार, सपा से सतीश निगम, बसपा से अरुण मिश्रा, कांग्रेस से नेहा तिवारी, आप से अरुण कुमार, प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया से आकाश मिश्रा, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से अनूप कटियार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से हीरा देवी, बहुजन पार्टी से लक्ष्मी, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से अशोक कुमार और विश्वंभरनाथ निर्दलीय मैदान में हैं।
घाटमपुर : सपा से भगवती प्रसाद सागर, अपना दल एस से सरोज कुरील, कांग्रेस से राजनारायण कुरील, बसपा से प्रशांत अहिरवार, राष्ट्रीय जन उत्थान पार्टी से अमित कुमार पासवान, सभीजन पार्टी से अशोक पासवान, भारतीय समानता पार्टी से ब्रजमोहन, जन अधिकार पार्टी से ममता कुशवाहा, बहुजन मुक्ति पार्टी से करण सिंह, अरजक अधिकार दल से विपिन कुमार और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से मुन्नीलाल।
बिल्हौर : भाजपा से राहुल बच्चा सोनकर, सपा से रचना सिंह, बसपा से मधु सिंह गौतम, कांग्रेस से ऊषा रानी कोरी, आप से सत्येंद्र कुमार और भारतीय शक्ति चेतना दल से श्रवण कुमार।
सीसामऊ : सपा से इरफान सोलंकी, भाजपा से सलिल विश्नोई, बसपा से रजनीश तिवारी, कांग्रेस से हाजी सुहेल अहमद, बहुजन पार्टी से माधुरी और दिलीप बाजपेई निर्दलीय।
किदवईनगर : भाजपा से महेश त्रिवेदी, कांग्रेस से अजय कपूर, सपा से अभिमन्यु गुप्ता, बसपा से मोहन मिश्रा, आप से विवेक द्विवेदी, शिवसेना से आचार्य पवन तिवारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से सीमा उत्तम, सभीजन पार्टी से आलोक कुमार और सीताराम शुक्ला निर्दलीय।
कैंट : कांग्रेस से सोहिल अख्तर अंसारी, सपा से मोहम्मद हसन रूमी, भाजपा से रघुनंदन भदौरिया, बसपा से मोहम्मद सफी खान, आप से राशिद जमाल, एआईएमआईएम से मोइनुद्दीन, राष्ट्रीय उलमा काउंसिल से मोहम्मद मेराज, जन अभियान पार्टी से जमशेद, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से रमेश और आशीष शुक्ला निर्दलीय।