{"_id":"6211b25e18f45c19d51f5522","slug":"up-election-2022-voting-in-seats-of-bilhaur-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: बिल्हौर में 3.90 लाख मतदाता करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: बिल्हौर में 3.90 लाख मतदाता करेंगे 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
Sun, 20 Feb 2022 10:45 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिल्हौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिल्हौर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:45 AM IST
सार
छह जोनल और 41 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। हर पोलिंग बूथ के बाहर पुलिस व पीएसी मुस्तैद रहेगी। पोलिंग बूथों के अंदर अर्द्ध सैनिक बलों की मौजूदगी रहेगी। कुल मिलाकर चप्पे-चप्पे पर कड़ी चौकसी रहेगी। वहीं, पोलिंग पार्टियां दोपहर बाद सुरक्षा बलों के साथ पहुंचने लगी, यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
मतदान केंद्र में लगी लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिल्हौर में तीसरे चरण का मतदान रविवार को होगा। बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 3.90 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए फुल प्रूफ व्यवस्था की गई है। विधानसभा क्षेत्र को छह जोन और 41 सेक्टरों में बांटा गया है।
छह जोनल और 41 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। हर पोलिंग बूथ के बाहर पुलिस व पीएसी मुस्तैद रहेगी। पोलिंग बूथों के अंदर अर्द्ध सैनिक बलों की मौजूदगी रहेगी। कुल मिलाकर चप्पे-चप्पे पर कड़ी चौकसी रहेगी। वहीं, पोलिंग पार्टियां दोपहर बाद सुरक्षा बलों के साथ पहुंचने लगी, यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
शुक्रवार की शाम प्रचार थमने के बाद शनिवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक बूथों पर व्यवस्था व ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की रूपरेखा बनाते रहे। वहीं, मतदान केंद्रों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 47 सुपरवाइजरों को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
468 बूथों पर 128 बूथ क्रिटिकल श्रेणी के हैं, यहां अतिरिक्त अर्द्घ सैनिक बल गोला-बारूद और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं, कई मतदान केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। विधानसभा क्षेत्र के 236 बूथों पर लखनऊ और दिल्ली में बैठे मतदान अधिकारी पल-पल नजर रखेंगे।
आपात स्थिति में यहां करें संपर्क
एसडीएम बिल्हौर- 9454416386
तहसीलदार बिल्हौर 9454416389
नायब तहसीलदार बिल्हौर 9455327470
पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्हौर 9454401465
इंसपेक्टर बिल्हौर 9454403717
एसओ ककवन 9454403731
एसओ शिवराजपुर 9454403750
एसओ चौबेपुर 9454403722