{"_id":"620e4943162c8c4ed351b05e","slug":"up-election-2022-tejaswi-surya-road-show-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: तेजस्वी सूर्या ने रोड शो कर युवाओं में भरा जोश, गिनाई भाजपा सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: तेजस्वी सूर्या ने रोड शो कर युवाओं में भरा जोश, गिनाई भाजपा सरकार की योजनाएं
Thu, 17 Feb 2022 07:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 17 Feb 2022 07:20 PM IST
सार
तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार में गुंडा, मफियाराज खत्म हो गया है। पहली बार इत्र नगरी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आए तेजस्वी सूर्या का काफिला फगुहा भट्टा कट पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचा।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान उमड़ी युवाओं की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्नौज जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर कस्बा पहुंचे बंगलूरू के सांसद व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने पार्टी प्रत्याशी के लिए रोड शो कर बाइक रैली निकाली। उन्होंने युवाओं से वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
साथ ही भाजपा सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि कहा कि भाजपा सरकार में गुंडा, मफियाराज खत्म हो गया है। पहली बार इत्र नगरी में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आए तेजस्वी सूर्या का काफिला फगुहा भट्टा कट पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचा।
विज्ञापन
जहां पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, जिला महामंत्री आकाश गुप्ता ने स्वागत किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कैलाश राजपूत के साथ रोड शो व बाइक रैली की।
विज्ञापन