फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, PM Narendra Modi visit to kanpur dehat

पीएम मोदी का बयान: 'हिंदू वोट बांटकर किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हो', कानपुर की रैली में गोवा का जिक्र और तृणमूल पर निशाना

Mon, 14 Feb 2022 02:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 14 Feb 2022 02:26 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आज कानपुर देहात में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि घोर परिवारवादियों ने यूपी को दिन-रात लूटा, इनसे सतर्क रहें। पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहें...

विज्ञापन
up election 2022, PM Narendra Modi visit to kanpur dehat
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर के शहजादपुर स्थित मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हिंदू वोटों को बांटना चाहते हो तो किसके वोट इकट्ठा करना चाहते हो। वोट बांटने की राजनीति करने वालों से साव रहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि घोर परिवारवादी 2022 के चुनाव में हारेंगे।

विज्ञापन


इस बार उत्तर प्रदेश में रंगों वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी। 10 मार्च को चुनाव नतीजे आते ही धूमधाम से रंगों वाली होली मनाई जाएगी। भाजपा के प्रचंड जीत की खुशी मनेगी। ममता बनर्जी की पार्टी के एक नेता जो गोवा में चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं उनसे पूछा गया कि गोवा में आपकी पार्टी का कोई वजूद तो है नहीं, आप यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहते है कि हमने तो इस पार्टी से इसलिए गठंधन किया है, क्योंकि हम गोवा में हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि सारी समस्याओं का समाधान विकास में ही है। विपक्ष मतदाताओं को गुमराह करते हैं। फिर बाद में हार का ठीकरा जनता के सिर मढ़ देते हैं।


सपा पर हमला करते हुए कहा कि घोर परिवारवादियों ने यूपी को दिन रात लूटा। यहां के लोगों को अपराधियों, दंगाइयों और माफियाओं के हवाले कर दिया। इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और यूपी के शहरों में हर एक मोहल्ला माफियागंज के नाम पर बना देते। 

पीएम ने कहा कि योगी सरकार की सख्ती से मनचलों, गुंडों, दबंगों, दंगाइयों में जो डर पैदा हुआ है, वो हमारी बहन-बेटियों के हौसलों को बुलंद करने में बहुत उपयोगी है। इसलिए यूपी की हर बहन-बेटी कह रही है कि यूपी के लिए योगी बहुत उपयोगी हैं। पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि हमनें जो पैसा दिल्ली से भेजा उसकी पाई-पाई का उपयोग हुआ और उत्तर प्रदेश में 34 लाख घर पक्के घर गरीबों को बनाकर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed