फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, PM Narendra Modi visit to Kannauj

कन्नौज: पीएम मोदी बोले- गुंडे, माफिया का इलाज सिर्फ भाजपा के पास, परिवारवादियों से सतर्क रहने की दी सलाह

Sat, 12 Feb 2022 02:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Feb 2022 02:44 PM IST
सार

प्रधानमंत्री ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा कि लोगों ने बड़ी संख्या में घरों से निकलकर यूपी को सुरक्षित रखने के लिए और प्रदेश के विकास के लिए कमल को वोट दिया है। विशेष रूप से माताओं, बहनों ने जमकर मतदान किया। रुझान बता रहे हैं कि पहले चरण में हर जगह भाजपा का परचम लहरा रहा है।

विज्ञापन
up election 2022, PM Narendra Modi visit to Kannauj
कन्नौज में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कन्नौज जिले के तिर्वा में आयोजित 10 विधानसभा क्षेत्रों की विशाल जनसभा को संबोधित कर तीसरे चरण से पहले के मतदान के लिए जनता के बीच माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि गुंडे, बदमाश और माफिया का इलाज केवल भाजपा के पास है।
विज्ञापन


परिवारवादी, अफवाहवादी और अवसरवादियों से होशियार करने की जरूरत है। पांच साल पहले वाली सरकार में डर और माफिया राज था। उस सरकार का विकास से कोई लेना-देना नहीं रहा। इसलिए यूपी की जनता एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की डबल इंजन वाली योगी आदित्य नाथ की सरकार बनाने का पूरा मन बना चुकी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने प्रथम चरण के मतदान पर कहा कि लोगों ने बड़ी संख्या में घरों से निकलकर यूपी को सुरक्षित रखने के लिए और प्रदेश के विकास के लिए कमल को वोट दिया है। विशेष रूप से माताओं, बहनों ने जमकर मतदान किया। रुझान बता रहे हैं कि पहले चरण में हर जगह भाजपा का परचम लहरा रहा है।

यह बात अपना और अपने परिवार का भला करने वालों को समझ में आ गई है। इसलिए परिवारवादी लोग बौखलाने लगे हैं। मोदी और योगी को जो आशीर्वाद और प्यार यूपी की जनता दे रही है, उससे परिवारवाद वालों की नींद उड़ गई है। 

उन्होंने कहा कि परिवारवादी लोगों ने आम जनता को जाति, धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। अवसरवादी सरकारों ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरी, गरीबों की चिंता नहीं की। ये अफवाहवादी पूरी कोशिश कर रहे थे कि कोरोना का मुफ्त टीका गरीब परिवारों को न लगे। जनता को सावधान करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को कभी मौका मत दें, नहीं तो सबसे पहले गरीबों का हक मारेंगे। 

अब प्रदेश में कानून का राज: दिनेश शर्मा 
प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाएं आम जन तक पहुंच रही हैं। इस वजह से प्रत्येक जाति और धर्म के लोग विकास के नाम पर मोदी को वोट कर रहे हैं। योगी सरकार माफिया के घर पर बुलडोजर चलाने का काम कर रही है। अब प्रदेश मेें कानून का राज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed