फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP election 2022: Mulayam singh close said Akhilesh has kept his father hostage, does not even let anyone meet him

UP election 2022: मुलायम के साढ़ू बोले अखिलेश ने पिता को बना रखा है बंधक, किसी से मिलने भी नहीं देते

Wed, 19 Jan 2022 05:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 19 Jan 2022 05:39 PM IST
सार

औरैया में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू और औरैया की बिधूना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक प्रमोद गुप्ता उर्फ एलएस ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुलायम सिंह यादव को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश किसी से भी मुलायम सिंह को मिलने नहीं देते हैं।

विज्ञापन
UP election 2022: Mulayam singh close said Akhilesh has kept his father hostage, does not even let anyone meet him
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साथ प्रमोद गुप्ता - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल-बदल का खेल शुरू हो गया है। बिधूना विधानसभा से विधायक विनय शाक्य और उनके भाई के सपा में शामिल होने के बाद सियासत गरमा गई है। इधर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव साढ़ू प्रमोद गुप्ता एलएस भी पाला बदलने के ऐलान कर चुके हैं। वह भाजपा में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


जिससे बिधूना की सियासत में एक बार फिर से उलट फेर के आसार दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि सपा से प्रमोद प्रबल दावेदार थे, विनय व उनके समर्थकों के शामिल से होने से चुनावी गणित गड़बड़ाई। वहीं कुछ लोग इसे प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल द्वारा टिकट बंटवारे को लेकर अंदर खाने मची खींचातान का असर बता रहे हैं। बिधूना विधान सभा में प्रमोद गुप्ता एलएस पिछड़ी जाति पर अच्छी पकड़ रखते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (अब साधना यादव) के बहनोई हैं और मुलायम सिंह के साढू। वह एक बार टिकट न मिलने पर निर्दलीय नगर पंचायत का चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद 2012 में सपा ने प्रमोद गुप्ता एलएस को बिधूना विधानसभा का टिकट दिया। वर्ष 2012 से 2017 तक चली सपा सरकार में एलएस को कोई बड़ा ओहदा नहीं मिल सका।

 

UP election 2022: Mulayam singh close said Akhilesh has kept his father hostage, does not even let anyone meet him
प्रमोद गुप्ता - फोटो : amar ujala
इसके बाद मुलायम और शिवपाल में सियासत को लेकर उथल पथल शुरू हुई तो वह शिवपाल के खेमें में चले गए। वर्ष २०१७ के चुनाव में मुलायम के साढ़ू बिधूना से टिकट मांग रहे थे, लेकिन अखिलेश यादव से उनका टिकट काटकर पूर्व विधानसभा अध्य्क्ष स्वर्गीय धनीराम वर्मा के पुत्र दिनेश वर्मा गुड्डू को टिकट दे दिया था। इस बार के चुनाव में वह फिर से दावेदारी पेश कर रहे थे।

प्रसपा के गठबंधन के बाद उन्हें उम्मीद थी कि यह सीट शिवपाल के खाते में जाएगी। इधर बिधूना विधायक विनय शाक्य और उनके भाई देवेश के भाजपा छोड़ कर सपा का दामन थामने पर उम्मीद कम नजर आने लगी। इस पर बगावत शुरू हुई और अंत में प्रमोद गुप्ता ने भाजपा का दामन थामने का ऐलान कर दिया। फिलहाल वह लखनऊ में है।

नेता जी और शिवपाल को किया गया प्रताड़ित
प्रमोद गुप्ता बताते हैं कि हमारे नेता मुलायम सिंह व शिवपाल सिंह को अखिलेश ने प्रताडि़त किया है। हम दुखी हैं, समाजवादी विचारधारा वाले लोगों को किनारे किया गया और गैर समाजवादी लोगों को शामिल कराया जा रहा है। नेता जी से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है, उन्हें अखिलेश ने क़ैद कर रखा है, स्थिति बहुत खराब है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की मौजूदगी में सदस्यता जल्द लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed