{"_id":"6210ccde7c3ccd489d5f7465","slug":"up-election-2022-home-minister-amit-shah-visits-banda-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Chunav 2022: अमित शाह बोले- अखिलेश बाबू किसे डराते हो..., पहले और दूसरे चरण में साफ हो जाएगा सपा का सूपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Chunav 2022: अमित शाह बोले- अखिलेश बाबू किसे डराते हो..., पहले और दूसरे चरण में साफ हो जाएगा सपा का सूपड़ा
Sat, 19 Feb 2022 04:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 19 Feb 2022 04:26 PM IST
सार
अमित शाह ने बुंदेलखंड में पानी का संकट दूर करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को गिनाया और डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
बांदा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में बांदा जिले के तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले व दूसरे चरण में सपा-बसपा का सूपड़ा साफ होने वाला है। अखिलेश यादव को चेताया कि हम किसी से डरते नहीं हैं।
उन्होंने बुंदेलखंड में पानी का संकट दूर करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं को गिनाया और डिफेंस कॉरीडोर की स्थापना किए जाने की बात कही। जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के उद्बोधन से की।
उनहोंने बाबा बामदेव की धरती को नमन किया और मां रानी दुर्गावती के साहस को याद किया। उन्होंने चालीस साल से गायब मां योगिनी की मूर्ति वापस लाए जाने पर प्रणाम किया। कहा, पहले और दूसरे चरण में जाकर आया हूं, इसमें सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है।
विज्ञापन
पहले और दूसरे चरण में नींव पड़ चुकी और तीसरे और चौथे चरण में बुंदेलखंड को भाजपा की जीत की इमारत खड़ी करनी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी ने सारे बाहुबलियों का सफाया करने का काम किया है। कुछ दिन पहले अखिलेश बाबू पूछ रहे थे, कि योगी जी ने किया क्या है।

मैं तो कहता हूं जिसके पीला चश्मा होता है उसको सब पीला ही पीला दिखाई देता है। जाकर किसी मां-बहन से पूछिए कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ी है, यहां की माताएं बहनें बताएंगी कि उनकी सुरक्षा बढ़ी है कि नहीं। सपा-बसपा के शासन में जो माफिया थे, वह अब नहीं हैं।
योगी जी ने माफियाओं का सफाया किया है। लूट में 62, हत्या में 31 फीसद और दुष्कर्म में 50 फीसद अपराध कम हुआ। दस साल तक केंद्र में सपा-बसपा के समर्थन से सरकार चली। दस साल तक आलिया मालिया जमालिया घुसकर आते थे और हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते थे और वो उफ नहीं करते थे।

भाजपा की सरकार आई और सर्जिकल स्ट्राइक किया। आतंकवाद को सपा, बसपा और कांग्रेस समाप्त कर सकती है क्या, इसे केवल भाजपा ही समाप्त कर सकती है। कहा, हमारा कश्मीर हमेशा भारत के साथ जुड़ा रहे, इसके लिए धारा 370 हटाने का काम किया तो अखिलेश बाबू आकर खड़े हो गए, कहने लगे कि खून की नदिया बह जाएंगी।
अखिलेश बाबू किसे डराते हो, हम डरने वाले नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 हटा दिया तो क्या एक कंकड़ तक नहीं चला। उन्होंने कहा कि साइकिल की सरकार लाए तो उत्तर प्रदेश में आतंकवादियों को सप्लाई करने का काम शुरू हो जाएगा। आतंकवाद पर भारतीय जनता पार्टी जीरो टोलरेंस की नीति के आधार पर चलती है।