{"_id":"61efa1067c3dc5672159936f","slug":"up-election-2022-doubt-remains-on-party-candidates-sp-announced-sikh-candidate-from-this-big-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: चुनाव नजदीक पर प्रत्याशियों पर संशय बरकरार, सपा ने इस बड़ी सीट से उतारा सिख प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: चुनाव नजदीक पर प्रत्याशियों पर संशय बरकरार, सपा ने इस बड़ी सीट से उतारा सिख प्रत्याशी
Tue, 25 Jan 2022 01:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:29 PM IST
सार
सपा की ओर से सोमवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में महाराजपुर सीट से फतेह बहादुर सिंह गिल को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा और बसपा अभी तक नौ-नौ सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। जबकि, सपा ने छह और कांग्रेस ने पांच ही प्रत्याशियों की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि जातियों का संतुलन बैठाने और दावेदारों की लंबी कतार होने की वजह से प्रत्याशी चयन में देरी हो रही है।
विज्ञापन
महाराजपुर से फतेह बहादुर सिंह गिल को मिला सपा का टिकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिले की 10 सीटों के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। भाजपा और बसपा अभी तक नौ-नौ सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। जबकि, सपा ने छह और कांग्रेस ने पांच ही प्रत्याशियों की घोषणा की है।
दावेदारों को उम्मीद थी कि सोमवार को हाईकमान की तरफ से बची हुई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। सपा ने सिर्फ महाराजपुर सीट पर प्रत्याशी की घोषणा की, जबकि अन्य दल कोई फैसला नहीं ले पाए।
सपा की ओर से सोमवार को जारी प्रत्याशियों की सूची में महाराजपुर सीट से फतेह बहादुर सिंह गिल को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट पर सपा ने पहली बार सिख प्रत्याशी उतारा है। बताया जा रहा है कि गिल को पिछले दिनों महाराजपुर के भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के घर के बाहर प्रदर्शन करने का पार्टी की तरफ से इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
इस तरह सपा जिले की छह सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। जनपद की जिन सीटों पर अभी प्रत्याशियों का इंतजार है, उनमें गोविंदनगर, किदवईनगर, कैंट और बिल्हौर शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर देहात की सिकंदरा सीट पर भी अभी प्रत्याशी की घोषणा बाकी है।
सपा से जो प्रत्याशी जिले में उतारे गए हैं, उनमें आर्यनगर अमिताभ बाजपेई, सीसामऊ इरफान सोलंकी, कल्याणपुर सतीश निगम, घाटमपुर भगवती प्रसाद सागर और बिठूर से मुनींद्र शुक्ला शामिल हैं।
सपा ने कानपुर देहात जिले की रनियां सीट से बसपा नेता रहे आरपी कुशवाहा, भोगनीपुर से नरेंद्र पाल सिंह को मैदान में उतारा है। रसूलाबाद सीट से पहले ही पार्टी कमलेश दिवाकर को प्रत्याशी बना चुकी है। इस तरह नगर और देहात की कुल 14 सीटों में से पांच सीटों पर अभी प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।
कहीं दावेदारों में खींचतान, कहीं गठबंधन का पेच
घाटमपुर सीट से अभी भाजपा के उपेंद्र पासवान विधायक हैं। चर्चा है कि यह सीट सहयोगी पार्टी अपना दल के खाते में जानी है। इसलिए पार्टी प्रत्याशी चयन को लेकर असमंजस में है। वहीं, बसपा को गोविंदनगर सीट से मजबूत प्रत्याशी की तलाश है।
इसके लिए पार्टी पदाधिकारी वजनदार प्रत्याशियों को परख रहे हैं। वहीं कांग्रेस को अभी पांच सीटों पर प्रत्याशी तय करने हैं। बताया जा रहा है कि जातियों का संतुलन बैठाने और दावेदारों की लंबी कतार होने की वजह से प्रत्याशी चयन में देरी हो रही है।