{"_id":"620cb6cc209f890df9396824","slug":"up-election-2022-chief-minister-yogi-adityanath-visit-to-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी बोले: पांच साल पहले हमीरपुर में गुंडों का साम्राज्य था, भाजपा ने यहां की तस्वीर बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी बोले: पांच साल पहले हमीरपुर में गुंडों का साम्राज्य था, भाजपा ने यहां की तस्वीर बदली
Wed, 16 Feb 2022 02:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:13 PM IST
सार
विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि पांच साल पहले हमीरपुर में गुंडों का साम्राज्य था, भाजपा ने यहां की तस्वीर बदली है। अब हर ओर विकास ही विकास दिख रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हमीरपुर जिले के राठ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे दिया है। जनपद में गरीबों को मुफ्त भोजन दें रहे हैं। वहीं 17 हजार गरीबों को आवास दिया है। डिफेंस कॉरीडोर बना रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि किसानों के खातों में 12 हजार पहुंच रहे हैं। विपक्ष तमंचा फैक्ट्री लगाता था। गरीबों को मुफ्त वैक्सीन मिल रही है। जिले में हर घर जल योजना में 11 हजार 682 घरों में कनेक्शन दिए। जनता से कहा कि विकास चाहिए तो भाजपा को जिताइए। विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम ने कहा कि पांच साल पहले हमीरपुर में गुंडों का साम्राज्य था, भाजपा ने यहां की तस्वीर बदली है। अब हर ओर विकास ही विकास दिख रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा की संवेदना सदैव अपराधियों, गुंडे और माफिया के प्रति रही है, लेकिन भाजपा की सरकार में अपराधियों पर न रहम हुआ है और न होगा। उन्होंने कहा कि आज यूपी में मजबूत कानून व्यवस्था के कारण पलायन नहीं होता। आज यूपी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यूपी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
विज्ञापन