फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: BJP gives setback to BSP and Congress, Chhote Singh, Girish and Mahesh join BJP

यूपी इलेक्शन 2022: भाजपा ने बसपा, कांग्रेस को दिया झटका, छोटे सिंह, गिरीश और महेश भाजपा में शामिल

Sun, 24 Oct 2021 01:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Oct 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: BJP gives setback to BSP and Congress, Chhote Singh, Girish and Mahesh join BJP
बीजेपी - फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने कांग्रेस और बसपा को जोर का झटका दिया है। बसपा के पूर्व विधायक छोटे सिंह, बसपा के ही पूर्व प्रत्याशी गिरीश अवस्थी और कांग्रेस के पुराने नेता महेश तिवारी ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन


तीनों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी में शामिल कराया है। बसपा में 2007 से 12 तक कालपी से विधायक रहे छोटे सिंह भाजपा में शामिल हुए। छोटे सिंह 2017 में भी बसपा से कालपी सीट पर ही चुनाव लड़े थे पर हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इसके कुछ समय बाद ही अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा से निष्कासित कर दिया गया था। तब से छोटे सिंह बसपा में अलग थे। इसी तरह 2017 में बसपा के गढ़ माधौगढ़ सीट से चुनाव लड़े गिरीश अवस्थी ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया।

मोदी लहर में चुनाव हारकर दूसरे नंबर पर रहने वाले कद्दावर बसपा नेता गिरीश को 2022 में भी बसपा का माधौगढ़ सीट से प्रत्याशी माना जा रहा था, पर शीतल कुशवाहा का टिकट घोषित होने के बाद चर्चाओं पर विराम लग गया।

लिहाजा भाजपा में पहले से ही मजबूत पकड़ रखने वाले गिरीश ने आखिर में बसपा छोड़ने का फैसला किया। जिले में सबसे कमजोर मानी जाने वाली कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश तिवारी पिरौना ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed