फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   UP Election 2022: Ayurvedic doctors will give free consultation for two days

कानपुर: बढ़ चढ़कर करें मतदान, आयुर्वेदिक चिकित्सक दो दिन तक देंगे निशुल्क परामर्श, दवा व्यापारी छूट देंगे

Sat, 19 Feb 2022 01:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Feb 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Ayurvedic doctors will give free consultation for two days
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजेश शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

कानपुर शहर के कारोबारी और व्यापारी मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के डिस्काउंट और ऑफर दे रहे हैं। वहीं, आयुर्वेदिक चिकित्सक निशुल्क परामर्श देंगे। दवा व्यापारी छूट देंगे। एक कारोबारी ने लोहा की तौल मुफ्त करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


आयुर्वेदिक और जड़-बूटी एक्सपर्ट दो दिन तक परामर्श देंगे। आयुर्वेद दवाओं पर 15 फीसदी तक छूट भी मिलेगी।  20 फरवरी की शाम 6:30 बजे से 21 फरवरी दिन को दो बजे तक आयुर्वेदिक चिकित्सक राजेंद्र राव के मोबाइल नंबर 7784086917 पर परामर्श लिया जा सकेगा।
विज्ञापन


सरफराज हुसैन (9839289717), सुरेश आहूजा (9450340908), विजय पाल सिंह कटियार (9935745595) से निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। दवा विक्रेता न्यू वैरायटी केमिस्ट बिरहाना रोड के नंबर 9569335898 पर आयुर्वेदिक दवाएं छूट पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जड़ी बूटी विशेषज्ञ राजेश शुक्ला के मोबाइल नंबर 7703001938 पर संपर्क करके लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए लोगों को वोटिंग फिंगर को व्हाट्सएप पर भेजना होगा। वहीं, महिला उद्यमी कृतिका मित्तल ने बताया कि लांड्री हट में ड्राई क्लीनिंग सुविधा लेने पर 50 फीसदी छूट दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि मतदान के बाद मोबाइल नंबर 6390007007 पर सेल्फी भेजने वाले ग्राहकों को ही छूट दी जाएगी। सरोजनी नगर स्थित सोनी सेल्स कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर राकेश सोनी ने बताया कि वोटिंग फिंगर दिखाने पर लोहे के साथ लगने वाली तौल फ्री कर दी जाएगी। एक टन माल पर सौ रुपये तौल लगती है।


यह छूट एक सप्ताह तक दी जाएगी। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुबोध चोपड़ा और कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री संत मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed