फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   up election 2022, Asaduddin Owaisi gave a statement against BJP

जालौन: ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले- मोदी और योगी जी लंबी-लंबी छोड़ते हैं, अब इन्हें छोड़ना है

Fri, 18 Feb 2022 06:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 18 Feb 2022 06:06 PM IST
सार

ओवैसी ने कहा कि मोदी और योगी लंबी लंबी छोड़ते हैं और अब आपको उन्हें छोड़ना होगा। उधर, सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा को सिर्फ मुस्लमानों का वोट चाहिए होता है, लेकिन राज इनका परिवार करता है।

विज्ञापन
up election 2022, Asaduddin Owaisi gave a statement against BJP
जालौन पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के प्रत्याशी के समर्थन में माधवगढ़ विधानसभा के कोच में सभा कर रहे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी सपा और भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मैंने सर्वे कराया हुआ है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कम पढ़े लिखे लोग अल्पसंख्यक समाज के मुसलमान हैं। सबसे ज्यादा गरीब और बेरोजगार भी इसी समाज के लोग हैं। भाजपा का सबका साथ, सबका विकास का नारा झूठा है। मोदी और योगी जी लंबी लंबी छोड़ते हैं और अब आपको उन्हें छोड़ना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा को सिर्फ मुसलमानों का वोट चाहिए होता है, लेकिन राज इनका परिवार करता है। सभी पार्टियां सिर्फ मुसलमानों को छलने का काम किया है। आगे कहा मोदी जी कहते हैं कि उन्होंने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाया है। ओवैसी आज माधौगढ़ से कहता है कि आप सपा और भाजपा को तलाक तलाक तलाक दे दीजिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed