{"_id":"618e11f41d4e4a0870357720","slug":"up-election-2022-amit-shah-will-give-victory-mantra-to-office-bearers-of-kanpur-bundelkhand-region-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी इलेक्शन 2022: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों को आज जीत का मंत्र देंगे शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी इलेक्शन 2022: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों को आज जीत का मंत्र देंगे शाह
Fri, 12 Nov 2021 12:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:46 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 12 नवंबर को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के विधानसभा प्रभारियों, जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। इसके लिए क्षेत्र के पदाधिकारियों को वाराणसी बुलाया गया है।
वाराणसी में अमित शाह शुक्रवार को दोपहर एक से रात आठ बजे तक प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान, पार्टी की तरफ से चलाए जाने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।
इस बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों के सभी प्रभारी, 17 जिलों के अध्यक्ष और इतने ही जिला प्रभारी शामिल होंगे। इनमें से करीब 70 फीसदी पदाधिकारी गुरुवार को ही वाराणसी पहुंच गए। शेष शुक्रवार तड़के ही रवाना होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।