उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में इटावा जिले की तीनों सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइनें लग गईं हैं। वोट डालने के लिए युवा, बुजुर्ग, महिलाओं में होड़ लगी हुई है।
UP Election 2022: इटावा में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, सैफई में मुलायम सिंह के परिवार के सदस्यों ने डाला वोट
सैफई के अभिनव विद्यालय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों ने वोट डाला। उनके परिवार से सबसे पहले उनके भाई अभयराम यादव ने वोट डाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना सुरक्षित सीट पर भी मतदान के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लगे हुए हैं। इसके अलावा बकेवर, महेवा, चकरनगर में सुबह से ही लंबी लाइनें लगी हुई हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में लोग थोड़ा देर से मतदान के लिए निकल रहे हैं। सुबह के पहले घंटे में मतदान धीमी गति से हुआ। लेकिन 8 बजे के बाद मतदान में तेजी दिखाई दे रही है। पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी राजलक्ष्मी भी वोट डालने पहुंचीं।
मुलायम सिंह के परिवार के सदस्यों ने डाला वोट
सैफई के अभिनव विद्यालय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों ने वोट डाला। उनके परिवार से सबसे पहले उनके भाई अभयराम यादव ने वोट डाला। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि वे किसानों के मुद्दे पर वोट डालकर आए हैं और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आ रही है। अभयराम यादव के बाद राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने मतदान किया। उनके बाद शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने मतदान किया। उससे पहले सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि और उनकी पत्नी शांति देवी ने वोट डाला। इसी बूथ पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई चेतराम यादव और छोटे भाई ने वोट डाला। वहीं कई साल बाद राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव एक साथ दिखे।
नेताजी का आशीर्वाद हमारे साथ : शिवपाल
जसवंतनगर सीट से सपा गठबंधन के उम्मीदवार शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर नेताजी मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद है। बोले कि सपा करहल और जसवंतनगर से रिकार्ड वोटों से जीत रही है।
वोट डालने नहीं पहुंचे प्रतीक, अपर्णा और साधना
एक तरफ तो सैफई परिवार के अधिकतर सदस्य वोट डालने के लिए पहुंचे। लेकिन मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव और साधना गुप्ता वोट डालने नहीं पहुंचीं। अपर्णा यादव हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं थीं।